{"_id":"63611ac33f55d87d463aa0f5","slug":"maharashtra-government-will-bring-white-paper-on-big-projects-going-out-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: उद्योग मंत्री उदय सामंत बोले- राज्य से बाहर जा रहीं बड़ी परियोजनाओं पर श्वेत पत्र लाएगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: उद्योग मंत्री उदय सामंत बोले- राज्य से बाहर जा रहीं बड़ी परियोजनाओं पर श्वेत पत्र लाएगी सरकार
Tue, 01 Nov 2022 06:40 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 01 Nov 2022 06:40 PM IST
सार
महाराष्ट्र में विपक्ष एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर यह कहते हुए निशाना साध रहा है कि वह वेदांत-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट्स को राज्य में लाने में असफल रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार एक महीने के भीतर राज्य से बाहर जाने वाली कुछ बड़ी परियोजनाओं पर एक श्वेत पत्र जारी करेगी। उद्योग मंत्री उदय सामंत ने मंगलवार को यह बात कही। सामंत ने यह भी कहा कि अगर पिछली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने इन परियोजनाओं को रोकने के लिए कोई कदम उठाया था, तो उस बारे में भी बताया जाएगा।
दरअसल, महाराष्ट्र में विपक्ष एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार पर यह कहते हुए निशाना साध रहा है कि वह वेदांत-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस प्रोजेक्ट्स को राज्य में लाने में असफल रही है। दोनों प्रोजेक्ट्स ने अपनी यूनिट स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र के बजाय गुजरात को प्राथमिकता दी है।
उद्योग मंत्री ने यहा पत्रकारों से कहा, महाराष्ट्र उद्योग विभाग अगले तीस दिनों में एक श्वेत पत्र लाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि वेदांत-फॉक्सकॉन, टाटा एयरबस जैसी बड़ी निवेश परियोजनाएं दूसरे राज्यों में क्यों गईं। इन परियोजनाओं को महाराष्ट्र में लाने के लिए पिछली सरकार ने क्या कदम उठाए?
विज्ञापन
सामंत ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इन परियोजनाओं के बारे में झूठ फैला रहे हैं, लेकिन श्वेत पत्र जारी होने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।