फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra government running away from debate over its failures: Fadnavis Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने भाजपा को घेरा, कहा- किसान को आतंकी कहने वाले इंसान कहलाने लायक नहीं

Sun, 13 Dec 2020 09:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 13 Dec 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra government running away from debate over its failures: Fadnavis Uddhav Thackeray
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने और इस विषय पर बहस से बचने का आरोप लगाया। इसके जवाब में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग अन्नदाता को आतंकी बता रहे हैं, वो इंसान कहलाने लायक नहीं हैं।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, ''देवेंद्र फडणवीस कहते हैं कि महाराष्ट्र में अघोषित आपातकाल है। उद्धव ठाकरे ने पूछा कि तो दिल्ली में क्या हो रहा है? आप अन्नदाता को ‘आतंकवादी’ कह रहे हैं। जो लोग किसानों को आतंकवादी कह रहे हैं, वे इंसान कहने लायक नहीं हैं।'' 

विज्ञापन
 

इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार पर बहस से बचने का आरोप लगाया था। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय शीतकालीन सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि यह दरअसल एक दिवसीय सत्र ही है, जिसमें अनुपूरक मांगों को पारित करने के लिए केवल छह घंटे का वक्त मिलेगा।


भाजपा ने चाय पार्टी का बहिष्कार किया
फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने सत्तारूढ़ दल की नाकामी के विरोध में सत्र से एक दिन पहले होने वाली रस्मी चाय पार्टी का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शीतकालीन सत्र दो हफ्ते का आयोजित करने की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया और इस बात से भी इनकार कर दिया कि अगले वर्ष बजट सत्र नागपुर में होगा।


आरोप, सभी मोर्चों पर विफल उद्धव सरकार 
फडणवीस ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है, चाहे वह कोविड-19 महामारी से निपटना हो या फिर चक्रवात, भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद करना हो। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र को छोड़कर पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed