फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government Formation Shiv Sena Congress NCP

महाराष्ट्र : सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी में करीब-करीब सहमति

Thu, 14 Nov 2019 08:22 AM IST
अनवर अंसारी शरद गुप्ता/ हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद गुप्ता/ हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 14 Nov 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government Formation Shiv Sena Congress NCP
uddhav thackeray and sharad pawar

राष्ट्रपति शासन का सामना कर रहे महाराष्ट्र में जल्द ही फिर सियासी उलटफेर हो सकता है। विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार मंथन के बाद सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच करीब करीब सहमति बन गई है। सरकार गठन के फार्मूले पर तीनों दल सहमत हैं। तीनों दल एक दो दिन में राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विपरीत विचारधारा वाले शिवसेना से गठबंधन से पूर्व कांग्रेस सभी अहम मुद्दों पर आम सहमति बनाना चाहती थी। मसलन गठबंधन के बाद राज्यसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव में उम्मीदवारी कैसे तय होगी? शिवसेना-भाजपा की अगुवाई वाले बीएमसी में क्या होगा? भविष्य में सावरकर को भारत रत्न दिए जाने पर शिवसेना का क्या रुख होगा? मोर्चे पर डटे अहमद पटेल ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से सीधी बात कर कई मुद्दों का हल निकाल लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा सरकार के न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर भी सहमति बन गई है। बुधवार रात अंतिम दौर की बातचीत में सभी मुद्दों पर सहमति के बाद तीनों दलों की योजना जल्द से जल्द सरकार बनाने का दावा पेश करने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार गठन के फार्मूले पर पहले ही सहमति

राज्यसभा, विधान परिषद चुनाव, बीएमसी जैसे मुद्दों को सुलझाने से पूर्व ही तीनों दल सरकार गठन के फार्मूले पर पहले ही सहमत हो गए हैं। इस फार्मूले के तहत सीएम का पद ढाई-ढाई साल के लिए शिवसेना और एनसीपी को मिलेगा। इसके बदले कांग्रेस को पूरे कार्यकाल के लिए डिप्टी सीएम का पद मिलेगा। कुल 42 मंत्री बनाए जाने और इन पदों को तीन बराबर हिस्सों में बांटने पर सहमति है। हालांकि गृह, वित्त, कृषि जैसे मंत्रालयों पर फैसला अंतिम दौर की बैठक में होगा।

राष्ट्रपति शासन के बीच बन सकती है सरकार
हालांकि महाराष्ट्र में छह महीने के लिए राष्ट्रपति शासन लगा है, मगर इस बीच अगर राज्यपाल के समक्ष बहुमत के लिए जरूरी संख्या बल का दावा करता है तो राज्यपाल सरकार बनाने का अवसर दे सकते हैं।

सरकार बनाने पर सही समय पर फैसला: उद्धव

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बावजूद सरकार बनाने की कोशिशें जारी हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से एक होटल में करीब एक घंटे तक मुलाकात की। इसके बाद उद्धव ने कहा, सरकार गठन को लेकर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और सही समय आने पर फैसला लिया जाएगा।

हालांकि महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने इसे ‘शिष्टाचार मुलाकात’ बताते हुए इसे सकारात्मक कदम करार दिया। कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, मानिक राव ठाकरे भी बैठक में शामिल हुए। इससे पहले, बुधवार को एनसीपी ने न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने को लेकर पांच सदस्यीय समिति बनाई है।

समिति में विधायक दल के नेता अजीत पवार, प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, छगन भुजबल, मुंबई इकाई अध्यक्ष नवाब मलिक और धनंजय मुंडे को समिति में शामिल किया है।

मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा : राउत

शिवसेना नेता संजय राउत को बुधवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाहर आकर वह पुराने रंग में दिखे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा। भले ही किसी के साथ मिलकर सरकार बने। जब उनसे कहा गया कि एनसीपी समर्थन देने के लिए मुख्यमंत्री पद के साझे की बात कर रही है तो उन्होंने कहा कि ढाई-ढाई साल की बात होने के बावजूद यह तय है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed