{"_id":"5758a1f84f1c1bc1459c56d8","slug":"maharashtra-government-change-name-of-scheme-based-on-rajiv-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र सरकार ने राजीव गांधी योजना का नाम बदला, ऋषि कपूर ने किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र सरकार ने राजीव गांधी योजना का नाम बदला, ऋषि कपूर ने किया स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई।
Updated Thu, 09 Jun 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी जीवनदायी योजना का नाम बदलकर समाजसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले
- फोटो : Agency
महाराष्ट्र सरकार ने कांग्रेस-एनसीपी के कार्यकाल में शुरू की गई राजीव गांधी जीवनदायी योजना का नाम बदलकर समाजसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले जीवनदायी योजना कर दिया गया है। नाम बदलने के इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद कांग्रेस ने सरकार के इस रवैये पर नाराजगी जताई है। वहीं, फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि सही समय पर सही फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सरकारी योजनाओं को गांधी परिवार के नाम किए जाने की आलोचना कर चुके ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा कि राजीव गांधी जीवनदायी योजना का नाम बदलकर महाराष्ट्र सरकार ने अच्छा काम किया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने आरोप लगाया कि सरकार ने विवाद पैदा करने के लिए योजना को महात्मा ज्योतिबा फुले का नाम दिया है।
विज्ञापन
चव्हाण ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है। यह उनका अपमान है। जल्द ही कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराएगा। राज्य में गरीब लोगों के मुफ्त इलाज के लिए राजीव गांधी जीवनदायी योजना शुरू की गई थी, जिसकी मियाद एक अक्तूबर को खत्म हो रही है।
विज्ञापन