फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Government announces night curfew in all municipal corporations from December 22 to January 5

महाराष्ट्र: सभी नगर निगमों में 22 से रात्रि कर्फ्यू, इन लोगों को क्वारंटीन रहना होगा

Mon, 21 Dec 2020 10:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 21 Dec 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Government announces night curfew in all municipal corporations from December 22 to January 5
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी नगर निगमों में नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया। सरकार ने कहा कि नाइट कर्फ्यू 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यूरोप और सभी मध्य-पूर्व के देशों से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना का नया रूप सामने आने के बाद इस महामारी से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक के बाद मुंबई सहित राज्य के शहरी इलाकों में 22 की रात से 5 जनवरी यानि 15 दिन तक विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। इस कड़ी में मंगलवार की रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक मुंबई में रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में बेकाबू हो चुके कोरोना के नए वायरस का प्रवेश रोकने के लिए मुंबई में नाईट कर्फ्यू लगाने के साथ ही कई अन्य एहतियाती उपाय किए गये हैं। इंग्लैंड से मुंबई आने वाली विमानों के यात्रियों की जांच के बाद लक्षणविहीन यात्रियों को 7 दिन तक जबरन क्वारंटीन किया जाएगा। इसके साथ ही यूरोप और मध्य पूर्व देशों से आने वाले विमान के यात्रियों को 14 दिन तक क्वारंटीन किया जाएगा। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि 22 की रात से कर्फ्यू लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड से आने वाले हैं पांच विमान, 2000 कमरे बुक
बीएमसी आयुक्त चहल ने बतया कि सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की रात तक इंग्लैंड से 5 विमान मुंबई पहुंचेंगे। मुंबई पहुंचने वाले इन विमान यात्रियों को 7 दिन तक अनिवार्य रूप से संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। इन यात्रियों के लिए होटल के 2000 रूम की व्यवस्था की गई है। लेकिन 5 दिन के बाद जांच में लक्षण नहीं पाए गए तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, यूरोप और मध्य पूर्व देशों से आने वाले विमान यात्रियों का एनटी-पीसीआर टेस्ट होगा। इन यात्रियों को 14 दिन तक संस्थागत क्वरांटीन किया जाएगा।


ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने जारी किए दिशा-निर्देश
ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए क्वारंटीन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार यहां आने पर तुरंत यात्रियों की आरटी-पीसीआर जांच नहीं की जाएगी। हालांकि, क्वारंटीन हुए यात्री के खर्च पर पांचवें और सातवें दिन आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी।
 

हालांकि, इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह राज्य में रात्रि कर्फ्यू लगाने या किसी अन्य प्रकार के लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया था कि राज्य में अगले छह महीने तक के लिए मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।  


ठाकरे ने कहा था कि विशेषज्ञ एक बार फिर रात को कर्फ्यू या दूसरा लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में हैं लेकिन वह ऐसे कदम के समर्थन में नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed