{"_id":"65a9ea97e695b97c680a3bc5","slug":"maharashtra-fire-news-one-person-died-after-a-massive-fire-broke-out-in-a-container-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra fire: ठाणे में कंटेनर में आग लगने से जिंदा जला शख्स; नागपुर में घर में आग लगने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra fire: ठाणे में कंटेनर में आग लगने से जिंदा जला शख्स; नागपुर में घर में आग लगने से दो बच्चों की मौत
Fri, 19 Jan 2024 08:51 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:51 AM IST
सार
ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
महाराष्ट्र से दो अलग-अलग जगह से लोगों के जलकर मरने की खबर आई है। पहला हादसा ठाणे के घोड़बंदर रोड पर हुआ, जहां एक कंटेनर में भीषण आग लगने से एक शख्स की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा सेमिनरी हिल्स इलाके में एक घर में आग लगने से हादसा हुआ। यहां दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हटाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
#WATCH | Maharashtra: One person died after a massive fire broke out in a container on Ghodbunder Road, Thane.
विज्ञापन विज्ञापन
The body has been sent to the hospital for postmortem. Also, the crashed container was removed by the traffic police with the help of Hydra and after 3 hours of effort,… pic.twitter.com/ZcREYil26f— ANI (@ANI) January 19, 2024
वहीं, नागपुर पुलिस ने बताया कि सेमिनरी हिल्स इलाके में गौरखेड़े कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक घर में आग लग गई। इससे दो बच्चों की मौत हो गई।