फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Election 2024 shivsena Shrinivas Vanga untraceable news in hindi

Maharashtra: शिवसेना से टिकट न मिलने के बाद लापता हुए मौजूदा विधायक, परिजन परेशान, अभी तक कोई जानकारी नहीं

Wed, 30 Oct 2024 11:32 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 30 Oct 2024 11:32 AM IST
सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: शिवसेना में विभाजन के बाद वनगा ने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था। उन्हें पार्टी द्वारा फिर से नामांकित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन शिवसेना ने पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को इस सीट से टिकट दिया गया है। राजेंद्र गावित ने भी शिवसेना में विभाजन के दौरान शिंदे गुट का समर्थन किया था।

विज्ञापन
Maharashtra Election 2024 shivsena Shrinivas Vanga untraceable news in hindi
श्रीनिवास वनगा - फोटो : एक्स/@ShrinivasCVanga

विस्तार

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव के लिए पालघर से शिवसेना के मौजूदा विधायक श्रीनिवास वनगा को टिकट नहीं दिया गया। चुनाव टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने के कारण वह अब लापता हो गए हैं। उनके परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, परिवारवालों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पालघर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक वनगा को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


परिजनों ने जताई चिंता 
शिवसेना के मौजूदा विधायक श्रीनिवास वनगा सोमवार शाम से ही अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने वनगा की मानसिक स्थिति पर चिंता भी जताई। शिवसेना द्वारा टिकट न दिए जाने पर वनगा ने पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का साथ देकर और उनकी पार्टी में शामिल होकर भारी गलती की है। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया के साथ समाचार चैनलों में भी प्रसारित किया गया। 
विज्ञापन


शिवसेना में विभाजन के बाद वनगा ने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था। उन्हें पार्टी द्वारा फिर से नामांकित किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन शिवसेना ने पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को इस सीट से टिकट दिया गया है। राजेंद्र गावित ने भी शिवसेना में विभाजन के दौरान शिंदे गुट का समर्थन किया था। वनगा के लापता होने से पहले उनके परिजनों ने बताया था कि उन्होंने बातचीत करना और खाना खाना भी बंद कर दिया। वह रो भी रहे थे और खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे रहे थे। बताया जा रहा है कि श्रीनिवास वनगा की स्थिति की जानकारी मिलन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनकी पत्नी से संपर्क किया था। सीएम शिंदे ने आश्वासन दिया था कि उनकी जानकारी पर उन्हें महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में भूमिका देने पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed