फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra election 2024 amid uddhav thackeray bag check row, bjp shares devendra fadnavis video

Maharashtra: उद्धव ठाकरे के बैग चेक को लेकर विवाद, भाजपा ने फडणवीस की जांच के वीडियो साझा कर किया पलटवार

Wed, 13 Nov 2024 12:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 13 Nov 2024 12:07 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र भाजपा ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे पर पलटवार करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बैग सात नवंबर को यवतमाल और पांच नवंबर को कोल्हापुर में चेक किए गए थे। लेकिन उन्होंने इसको मुद्दा नहीं बनाया।

विज्ञापन
maharashtra election 2024 amid uddhav thackeray bag check row, bjp shares devendra fadnavis video
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग चेक को लेकर शुरु हुए विवाद के एक दिन बाद भाजपा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फडणवीस के बैग की सुरक्षा जांच को दिखाया गया है। भाजपा ने इस वीडियो के जरिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा और कहा कि कुछ नेताओं को दिखावा करने की आदत होती है। पार्टी ने यह भी कहा कि फडणवीस ने बैग चेक को मुद्दा नहीं बनाया, जबकि ठाकरे ने इस पर हंगामा खड़ा कर दिया। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि फडणवीस के बैग सात नवंबर को यवतमाल और पांच नवंबर को कोल्हापुर में चेक किए गए थे। लेकिन उन्होंने इसको मुद्दा नहीं बनाया। भाजपा ने विपक्षी गठबंधन के संविधान  बचाओं नारे पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल संविधान को दिखाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सच्चे रूप में लागू भी किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

 

एनसीपी नेता अजित पवार के बैग की भी हुई जांच
बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए जाते वक्त चुनाव अधिकारियों ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का बैग भी चेक किया। एक्स पर पोस्ट में अजित पवार ने लिखा कि सभी को कानून का सम्मान करना चाहिए और लोकतंत्र की अखंडता को बनाए रखने के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने बैग की जांच का वीडियो भी पोस्ट किया। वीडियो में एक अधिकारी उनके बैग की जांच कर रहा है। जिसमें एक चकली का पैकेट और लड्डू का डिब्बा निकलता है। पवार ने कहा कि आइये हम सभी कानून का सम्मान करें। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ,जिसमें उद्धव ठाकरे को यवतमाल में बैग चेक के दौरान एक अधिकारी से सवाल करते हुए देखा गया। ठाकरे कहते हुए सुनाई देते हैं- 'मैं आपको नहीं रोकूंगा...आप अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मैं अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं। खोजिए...जो कुछ भी खोजना है, लेकिन क्या आपने देवेंद्र फडणवीस, (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी या (केंद्रीय गृहमंत्री) अमित शाह के बैग चेक किए हैं?' जब अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेताओं ने अभी इस क्षेत्र में प्रचार नहीं किया है, तो ठाकरे ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए खहा कि जब भी ये नेता क्षेत्र में आएं, तो उनके बैग भी चेक किए जाएं और वीडियो भेजा जाए। 

संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया
उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि उन्हें जांच से कोई समस्या नहीं है, बशर्ते यह निष्पक्ष रूप से की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां (मुख्यमंत्री) एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पहले ही 25 करोड़ रुपये पहुंच चुके हैं। 

  
शिंदे ने किया राउत पर पलटवार
इस पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने पलटवार करते हुए कहा कि संजय राउथ को बेतुके आरोप लगाने की आदत है। जब शिंदे चुनाव प्रचार कर रहे थे, तब उनका बैग भी नासिक में चेक किया गया था, लेकिन शिंदे ने इस पर कोई हंगामा नहीं किया, जैसे कि ठाकरे गुट ने किया। 

चुनाव नजदीक, सियासी पारा बढ़ा
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने  हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना और राकांपा (अजित पवार) गठबंधन अपनी सरकार को बनाए रखने के लिए जोर-शोर से प्रचार में जुटा है। वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed