फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: eknath Khadse claims, dozen of former BJP MLAs will join NCP

महाराष्ट्रः खडसे का दावा, भाजपा के दर्जनभर पूर्व विधायक एनसीपी में होंगे शामिल

Sat, 24 Oct 2020 07:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 24 Oct 2020 07:59 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: eknath Khadse claims, dozen of former BJP MLAs will join NCP
एकनाथ खडसे - फोटो : ANI (File)

भाजपा छोड़ एनसीपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने दूसरे दिन से ही भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। शनिवार को मुंबई से जलगांव जाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के एक दर्जन पूर्व विधायक मेरे सम्पर्क में हैं, जो जल्द ही एनसीपी में शामिल होंगे। साथ ही, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


खडसे ने कहा कि चंद्रकांत पाटील को फडणवीस सरकार में मंत्री बनने के पहले महाराष्ट्र में उन्हें कोई नहीं जानता था। मैंने कभी पाटील को कोई आंदोलन करते हुए जेल जाते नहीं देखा। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील ने कहा था कि देखना होगा की एनसीपी खडसे को कौन सी गोली देती है।

विज्ञापन


खडसे ने पलटवार करते हुए कहा कि खानदेश में भाजपा को नाम पर नहीं, बल्कि 70 से 80 फीसदी वोट मेरी वजह से मिलते थे। मैंने अपने सभी समर्थकों से चर्चा कर एनसीपी में शामिल होने का फैसला लिया है। मेरे वे समर्थक अब एनसीपी में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद-विधायक मेरे संपर्क में नहीं

खडसे ने साफ किया कि भाजपा का कोई विधायक व सांसद मेरे संपर्क में नहीं है क्योंकि वे तकनीकी कारणों से पार्टी नहीं छोड़ सकते। लेकिन उनकी सहानुभूति मेरे साथ है। शनिवार को खडसे सड़क मार्ग से मुंबई से जलगांव के लिए रवाना हुए तो रास्ते में कर्जत और नासिक में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed