फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra dharavi redevelopment project shiv sena morcha bjp said uddhav thackeray wants derive budget

धारावी पुनर्विकास परियोजना पर रार: उद्धव का अदाणी पर सबसे बड़े टीडीआर घोटाले का आरोप, भाजपा ने कसा तंज

Sat, 16 Dec 2023 02:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 16 Dec 2023 02:07 PM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) धारावी पुनर्विकास परियोजना का विरोध कर रही है और इसे लेकर पार्टी ने धारावी में एक बड़ा मोर्चा निकाला। इस पर भाजपा ने तंज कसा है।

विज्ञापन
maharashtra dharavi redevelopment project shiv sena morcha bjp said uddhav thackeray wants derive budget
मुंबई का धारावी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र की राजनीति इन दिनों धारावी पुनर्विकास परियोजना के मुद्दे पर गरमाई हुई है। दरअसल शिवसेना (यूबीटी) धारावी पुनर्विकास परियोजना का विरोध कर रही है। पार्टी ने शनिवार को धारावी में अदाणी के खिलाफ महामोर्चा निकाला। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उद्योगपति गौतम अदाणी पर आरोप लगाया कि धारावी पुनर्विकास परियोजना दुनिया का सबसे बड़ा टीडीआर (विकास के लिए भूमि अधिग्रहण) घोटाला है। इसमें 100 करोड़ से ज्यादा की अनियमितताएं हुई हैं। धारावी में सात लाख से अधिक लोग रहते हैं, जबकि सर्वे में सिर्फ 95,000 लोगों को पात्र घोषित किया गया है। यह लोगों को बेघर करने की साजिश है।
विज्ञापन


अदाणी के खिलाफ महामोर्चा निकालते हुए उद्धव ने कहा कि मुंबई की जमीन अदाणी को नहीं हड़पने देंगे। दूसरी तरफ, अदाणी समूह के धारावी पुनर्विकास परियोजना प्रा. लि. (डीआरपीपीएल) की ओर से कहा गया कि निष्पक्ष और खुली अंतरराष्ट्रीय बोली के जरिये उन्होंने यह प्रोजेक्ट हासिल किया था।
विज्ञापन

 
भाजपा का उद्धव ठाकरे की शिवसेना पर तंज
इस पर भाजपा ने तंज कसा है और आरोप लगाया है कि शिवसेना यूबीटी इस परियोजना से धन की उगाही करना चाहते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के चीफ व्हिप आशीष शेलार ने कहा कि 'इस मोर्चे (शिवसेना (यूबीटी)) की पूरे मुंबई में चर्चा है। यूबीटी के इस मोर्चे का मतलब है कि वह धारावी पुनर्विकास परियोजना से मातोश्री के लिए बजट की उगाही करना चाहते हैं। ना तो मुंबई के लोग ना ही धारावी के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने ही धारावी पुनर्विकास परियोजना का टेंडर तैयार किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धारावी पुनर्विकास परियोजना का विपक्ष क्यों कर रहा विरोध
महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है, जिसमें विपक्षी पार्टियां धारावी पुनर्विकास परियोजना को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही हैं। विपक्षी पार्टियां धारावी बचाओ, लघु उद्योग बचाओ का नारा दे रही हैं। बता दें कि मुंबई में स्थित धारावी को एशिया की सबसे बड़ी  झुग्गी बस्तियों में से एक माना जाता है लेकिन यह वित्तीय गतिविधियों का बड़ा केंद्र है। धारावी में कई छोटे असंगठित उद्योग संचालित होते हैं, जिनमें दवा, चमड़ा, जूते और कपड़े आदि का विनिर्माण होता है। विपक्ष का आरोप है कि पुर्नविकास परियोजना के तहत धारावी के छोटे उद्योग तबाह हो जाएंगे। 


सरकार को 20 हजार करोड़ का राजस्व मिलने की उम्मीद
धारावी पुनर्विकास परियोजना का टेंडर गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी प्रोपर्टीज को मिला है। इस प्रोजेक्ट से सरकार को 20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। परियोजना के तहत धारावी की झुग्गियों का पुनर्विकास किया जाएगा। विपक्ष का आरोप है कि धारावी के 70 हजार से ज्यादा लोगों को वहां मकान मिलेगा या नहीं, इस पर उन्हें शक है। वहीं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना आज धारावी में मोर्चा निकाल रही है। खुद उद्धव ठाकरे इस मोर्चे का नेतृत्व करेंगे। इसे लेकर पूरे धारावी में बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि मुंबई पुलिस ने शिवसेना को इसकी इजाजत नहीं दी है। वहीं शिवसेना यह मोर्चा निकालने पर अड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed