फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra DGP issued order to police stations on beef advisory that no raids by gau rakshaks

गौरक्षकों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस की एडवाइजरी, रेड मारी तो होगी सख्त कार्रवाई

Mon, 03 Jul 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Mon, 03 Jul 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
maharashtra DGP issued order to police stations on beef advisory that no raids by gau rakshaks

देश में भीड़ के हाथों हो रही हिंसाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालात ये हो गए कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौरक्षकों को हिदायत दी कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। पीएम मोदी की इस हिदायत के बाद महाराष्ट्र पुलिस बीफ के नाम पर की जाने वाली हत्याओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


डीजीपी ऑफिस की ओर से पुलिस स्टेशनों को सर्कुलर जारी किया गया है। पुलिस को कहा गया कि ये ध्यान रहे कि बीफ मिलने के नाम पर कथित गौरक्षक किसी भी तरह की छापेमारी न कर पाए।
विज्ञापन


महाराष्ट्र डीजीपी की ओर से मुंबई पुलिस के करीब 94 स्टेशनों को ये संदेश भेजा गया है और कहा गया है कि इसका ध्यान रखा जाए कि बीफ बैन को लेकर कानून का गलत इस्तेमाल न हो। इस बीच महाराष्ट्र के गृह विभाग ने इस मुद्दे पर लोगों को हिदायत दी है कि बीफ की खबर मिलने पर उनसे उम्मीद की जाती है कि वे इसकी जानाकारी पुलिस को दे न कि कानून को अपने हाथ में ले।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि अगर किसी के पास बीफ मिलता भी है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। पहले मामला सिविक बॉडी के सामने पहुंचेगा और फिर उस मीट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद अगर रिपोर्ट में साबित होता है कि जांच के  लिए आया मीट बीफ है, तब ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed