फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar slammed BJP for organizing Jan Ashirvad Yatra in time of Coronavirus crisis

महाराष्ट्र: भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पर बोले उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, कोरोना के मामले बढ़े तो जिम्मेदार कौन होगा?

Sun, 29 Aug 2021 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Aug 2021 05:05 PM IST
सार

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कोरोना संकट का हवाला देते हुए भगवा दल को निशाने पर लिया।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar slammed BJP for organizing Jan Ashirvad Yatra in time of Coronavirus crisis
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने रविवार को कोरोना वायरस के संकट भरे समय में 'जन आशीर्वाद यात्राओं' के आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये रैलियां राज्य में कोरोना संकट को फिर से पैर पसारने का मौका देने का काम कर रही हैं और इसका अंजाम आने वाले दिनों में दिखेगा।

विज्ञापन


पवार ने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार हमसे उचित मानक लागू करने के लिए (कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए) कह रही है और दूसरी ओर यह अपने चार नए मंत्रियों से (महाराष्ट्र से) रैलियां यात्राएं निकालने के लिए कह रही है। पवार ने कहा कि इन रैलियों में जमा हो रही भीड़ से स्पष्ट रूप से कोविड के प्रसार पर पड़ेगा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री पवार ने आगे कहा कि आने वाले दिनों में हम इन रैलियों का असर उन स्थानों पर देखेंगे जहां-जहां इनका आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उन स्थानों पर ऐसा (कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि) होता है जहां पर इन रैलियों का आयोजन हुआ है, तो इसके लिए फिर जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed