फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra dahisar police arrest two accused for viral morphed video shiv sena mla prakash surve

Maharashtra: शिवसेना विधायक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, दो गिरफ्तार

Sun, 12 Mar 2023 01:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 Mar 2023 01:46 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 500 और 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने शिवसेना विधायक (शिंदे गुट) प्रकाश सुर्वे का एक महिला नेता के साथ आपत्तिजनक वीडियो एडिट कर वायरल किया था। 

विज्ञापन
maharashtra dahisar police arrest two accused for viral morphed video shiv sena mla prakash surve
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना विधायक की वीडियो से काट-छांट कर वायरल करने के आरोप में महाराष्ट्र की दहीसर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 500, 34 और 67 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने शिवसेना विधायक (शिंदे गुट) प्रकाश सुर्वे का एक महिला नेता के साथ आपत्तिजनक वीडियो एडिट कर वायरल किया था। 

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने बताया कि शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे (शिंदे गुट) और एक महिला नेता का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में समता नगर पुलिस ने राजेश गुप्ता नाम के एक कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता राजेश गुप्ता को कथित तौर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा पीटा गया और उनके चेहरे पर स्याही लगा दी गई।
विज्ञापन




बता दें कि शिवसेना की एक महिला नेता और विधायक प्रकाश सुर्वे हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की रैली में शामिल हुए थे। इसी रैली के दौरान महिला नेता और विधायक की वीडियो में काट-छांट कर अश्लील टेक्स्ट के साथ वायरल कर दिया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने दहीसर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र के बजट पर बोले आदित्य ठाकरे- 'जो आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed