{"_id":"640a9e1c374f46d5e30830b5","slug":"maharashtra-budget-ubt-shiv-sena-aditya-thackeray-said-traitors-giving-assurances-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र के बजट पर बोले आदित्य ठाकरे- 'जो आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र के बजट पर बोले आदित्य ठाकरे- 'जो आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं'
Fri, 10 Mar 2023 08:37 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:37 AM IST
सार
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बजट को ऐतिहासिक और समावेशी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं सभी के लिए कुछ ना कुछ है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, आदित्य ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने गुरुवार को राज्य का बजट पेश किया। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'जो लोग बजट में आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं। ऐसे में उनकी बात पर विश्वास कैसे किया जा सकता है।' आदित्य ठाकरे ने कहा कि 'बजट में सभी को आश्वासन दिया गया है लेकिन सवाल ये है कि इनमें से कितने पूरे होंगे। जो लोग आज आश्वासन दे रहे हैं, वो गद्दार हैं। ऐसे में उन पर विश्वास कैसे किया जा सकता है!'
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे ने कहा कि 2015-19 में भी सरकार ने वादे किए थे लेकिन उनमें से कितने पूरे हुए? बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बजट को ऐतिहासिक और समावेशी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में छात्रों, बुजुर्गों, महिलाओं सभी के लिए कुछ ना कुछ है। राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा में बजट पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस का अहम बयान 'उद्धव और आदित्य ठाकरे मेरे शत्रु नहीं'
महाराष्ट्र सरकार ने बजट में बालासाहेब अपला अस्पताल के जरिए लोगों के मुफ्त इलाज और मेडिकल चेकअप की सुविधा देने की बात कही है। मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि बजट में पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ ही महात्मा ज्योतिबा फुले योजना के तहत राशि को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है। मुंबई के विकास के लिए 1729 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में सभी के लिए कुछ है। ऐसे में विपक्ष के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में शिंदे सरकार ने राज्य के 1.15 करोड़ किसानों को सालाना छह हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की योजना का भी एलान किया। इसके लिए सरकार ने बजट में 6900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। राज्य के 14 जिलों में किसानों द्वारा आत्महत्या के मामले सबसे ज्यादा है, बजट में सरकार ने उन जिलों के किसानों को 1800 रुपए सालाना की आर्थिक मदद के साथ ही मुफ्त राशन की सुविधा भी दी है। नासिक, ठाणे और पींपरी चिंचवाड़ इलाके में मेट्रो के काम के लिए 39 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।