फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Dahi Handi festival kicks off 24 injured during matki bursting competition Updates

महाराष्ट्र: मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान 222 घायल, डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

Sat, 20 Aug 2022 10:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अहम बैठक की। बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि आज हमने दही हांडी को खेल कोटे में लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Maharashtra Dahi Handi festival kicks off 24 injured during matki bursting competition Updates
Maharashtra - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में दो साल के बाद शुक्रवार को धूमधाम के साथ दही हांडी उत्सव मनाया गया। शुक्रवार को मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान करीब 222 लोगों के घायल होने की खबर है। मुंबई में निगम अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के दौरान 222 लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुंबई में शुक्रवार को जन्माष्टमी पर दही हांडी समारोह में 222 प्रतिभागी घायल हो गए। इसके अलावा ठाणे शहर में 64 प्रतिभागी जख्मी हुए। अधिकांश घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। मुंबई में 23 और ठाणे में 12 का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अहम बैठक की। बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि आज देवेंद्र जी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई है जिसमें एशियन डेवलपमेंट बैंक से हम कर्जा ले रहें और 4000 करोड़ रु.की मान्यता मिली है और इसका उपयोग हम मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए करेंगे। अभी राज्य के 12 जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है। हम 2 साल में इसे तैयार कर देंगे। आज हमने दही हांडी को खेल कोटे में लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे भी पहुंचे
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई के घाटकोपर में दही हांडी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने घोषणा की थी कि इस साल दही हांडी और गणेश चतुर्थी सहित धार्मिक त्योहारों को मनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीते दिन ही दही हांडी को खेल का दर्जा देने का एलान किया था। 

दो वर्ष से आयोजन नहीं हो पाया था
इसके साथ ही किसी खिलाड़ी के हताहत होने की स्थिति में प्रतिभागियों या उनके परिवारों को मुआवजा देने का भी फैसला किया गया था। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष से इसका आयोजन नहीं हो पाया था।

हमने जून में तोड़ी थी एक दही हांडी: शिंदे
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना नेतृत्व पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जून में उन्होंने और उनके समर्थकों ने बहुत ही चुनौतीपूर्ण दही हांडी फोड़ी थी। उन्होंने कहा कि आप लोग अब दही हांडी तोड़ रहे हैं। हमने डेढ़ महीने पहले एक बहुत ही कठिन दही हांडी को तोड़ा था। यह बहुत कठिन था, ऊंचा था, और हमें उसे तोड़ने के लिए 50 मजबूत परतों की मदद लेनी पड़ी, लेकिन हम सफल हुए।


NCP नेता से मिले शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को पुणे जिले में पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप वालसे पाटिल के आवास पर उनसे मुलाकात की। वाल्से पाटिल ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी और कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। शिंदे पुणे जिले की खेड़ तहसील में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर की यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed