{"_id":"612b448d135faa144c176302","slug":"maharashtra-cylinder-explodes-in-dharavi-14-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: धारावी की झुग्गी में सिलिंडर फटने से लगी आग, 17 लोग घायल और पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: धारावी की झुग्गी में सिलिंडर फटने से लगी आग, 17 लोग घायल और पांच की हालत गंभीर
Sun, 29 Aug 2021 09:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:11 PM IST
सार
मुंबई के धारावी में रविवार को हुई सिलिंडर विस्फोट की घटना में 17 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद दमकल वाहन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुंबई के धाराई झुग्गी बस्ती में रविवार को एक झु्ग्गी में एलपीजी सिलिंडर फटने की वजह से आग लग गई। हादसे में 17 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने वाले पांच लोगों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शाहू नगर इलाके में रविवार की दोपहर को हुई। जानकारी के अनुसार एक झुग्गी के बिल्कुल बाहर रखे एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट हो गया और इसके चलते स्तर एक की आग लग गई। हादसे में घायल हुए सभी 17 लोगों को नजदीकी सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार घायल हुए 17 लोगों में से 12 लोग खतरे से बाहर हैं। इनमें सात पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। वहीं, पांच की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और इनमें से दो लोग तो 50 से 60 फीसदी तक जल गए हैं। इनमें दो महिलाएं, एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी और यह झोपड़ी के बाहर रखा था।