फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra crime news, Waiter Killed thane Restaurant Manager and cleaner For Giving Him bland meal Arrested

महाराष्ट्रः ठाणे के रेस्टोरेंट में हुए दोहरे हत्याकांड का हुआ खुलासा, पुणे का वेटर गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2020 12:28 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 07 Jun 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra crime news, Waiter Killed thane Restaurant Manager and cleaner For Giving Him bland meal Arrested
सांकेतिक तस्वीर

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित मीरा रोड के एक रेस्टोरेंट में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में पुणे के 35 वर्षीय एक वेटर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कल्लू यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने खाने को लेकर हुए विवाद की वजह से 30 मई को कथित रूप से इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

पानी की टंकी से बरामद हुआ शव

पुलिस के मुताबिक हरीश शेट्टी (42) और नरेश पंडित (53) का शव शुक्रवार को मीरा रोड स्थित साबरी रेस्टोरेंट सह बार की पानी की टंकी से बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि शेट्टी रेस्टोरेंट में प्रबंधक का काम करता था जबकि पंडित सफाईकर्मी था। अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। जांच के दौरान पता चला कि अपराध के बाद यादव पुणे के रेस्टोरेंट में काम करने लगा था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस टीम पुणे पहुंची और शुक्रवार को आरोपी को पार्वती इलाके से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यादव ने दोनों की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब खाना बनी हत्या की वजह

आरोपी ने बताया कि प्रबंधक स्वयं स्वादिष्ट खाना खाता था जबकि उसे खराब खाना देता था। इससे वह परेशान हो गया था और इसलिए शेट्टी और पंडित को रास्ते से हटाने का फैसला किया। ठाणे ग्रामीण पुलिस की अपराध शाखा के निरीक्षक वेंकट अंधले ने बताया कि इसके बाद उसने सोते हुए दोनों पर कुदाल से हमला किया और उनके शवों को रेस्तरा की ही टंकी में डाल दिया।


उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वर्ष 2013 में कोलकाता में हुई हत्या के मामले में भी आरोपी था और जेल में कैद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed