फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress Chief Nana Patole fight against BJP welcome in Congress

Congress: महाराष्ट्र के बड़े नेता नाना पटोले का बयान, भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले लोगों का कांग्रेस में स्वागत

Fri, 27 Oct 2023 04:49 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 27 Oct 2023 04:49 PM IST
सार

भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी कांग्रेस, अलग-अलग राज्यों में भाजपा के खिलाफ असंतोष को भुनाने का प्रयास कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस के साथ आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत है।

विज्ञापन
Maharashtra Congress Chief Nana Patole fight against BJP welcome in Congress
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के खिलाफ एकजुट होने और मोर्चा बनाने की हरसंभव कोशिश कर रही 28 विपक्षी पार्टियां- INDIA गठबंधन के तहत किलेबंदी की कवायद में जुटी हैं। विपक्षी पार्टियों में सबसे प्रमुख कांग्रेस, इंडिया गठबंधन  से इतर भी अलग-अलग राज्यों में भाजपा के खिलाफ असंतोष को भुनाने का प्रयास कर रही है। ताजा घटनाक्रम में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस का दामन थामने की चाह रखने वाले किसी भी व्यक्ति का पार्टी में स्वागत है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में कांग्रेस किसके साथ गठबंधन में
एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई में उसके साथ जाने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति का स्वागत करेगी। महाराष्ट्र के अकोला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाना ने कहा, महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन में है।
विज्ञापन


कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है
उन्होंने कहा कि वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) प्रमुख प्रकाश अम्बेडकर की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। उन्होंने कहा कि अम्बेडकर गठबंधन में शामिल हों। पटोले ने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस अम्बेडकर के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी ने अकोला लोकसभा क्षेत्र के लिए अपना उम्मीदवार भी तय कर लिया है। अकोला से पार्टी का उम्मीदवार निश्चित रूप से चुनाव जीतेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के बदले बीमा कंपनियों के समर्थन का आरोप
पूर्व लोकसभा सांसद नाना पटोले ने कहा, अगर कोई बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए कांग्रेस के साथ आता है, तो हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने अन्य दलों के नेताओं को शामिल करने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा को राज्य में बेरोजगार युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ''सरकार केवल फसल बीमा कंपनियों का समर्थन कर रही है, किसानों का नहीं।'' कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि पूरे महाराष्ट्र के स्कूलों में एक लाख शिक्षकों की कमी है।


मोदी के शिरडी दौरे पर नाना पटोले का बयान
गौरतलब है कि गुरुवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि गरीब और किसान कल्याण उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निलवंडे बांध का उद्घाटन करने के बाद दावा किया था कि लाखों किसानों को सरकार की योजना का लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ नाना पटोले ने मोदी के कार्यक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोदी का महाराष्ट्र दौरा वहां के उद्योगों को गुजरात शिफ्ट करने के मकसद से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed