फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra community health officials to go on one day strike on Feb 1 news in hindi

Maharashtra: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आज करेंगे हड़ताल, मरीजों को होगी परेशानी

Wed, 01 Feb 2023 01:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 01:20 AM IST
सार

सरकारी डॉक्टर के मुताबिक, बुधवार को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल के दौरान सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों के साथ-साथ बुनियादी जांच प्रभावित होगी।

विज्ञापन
Maharashtra community health officials to go on one day strike on Feb 1 news in hindi
हड़ताल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार(एक फरवरी 2023) को हड़ताल पर रहेंगे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हड़ताल के दौरान मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य कर रहे हैं। वह वर्तमान में एक कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि हालांकि उनके अनुबंधों का नवीनीकरण किया जाता है, लेकिन सीएचओ ने अब उन्हें राज्य सरकार का स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


सरकारी डॉक्टर के मुताबिक, बुधवार को होने वाली एक दिवसीय हड़ताल के दौरान सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों के साथ-साथ बुनियादी जांच प्रभावित होगी। उन्होंने कहा, राज्य सरकार हर साल सीएचओ को मासिक वेतन में 5 प्रतिशत की वृद्धि देती थी, लेकिन इसे 2017 से लागू नहीं किया गया है। सरकार को उन बकाया राशि का भुगतान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे सरकार के स्थायी कर्मचारियों के रूप में शामिल होना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed