फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Uddhav Thackeray slammed BJP and said language of intimidation would not be tolerated after a BJP MLA threatened to demolish Shivsena Bhawan

बयानबाजी: भाजपा विधायक ने कही थी शिवसेना भवन गिराने की बात, मुख्यमंत्री ठाकरे बोले- ऐसा थप्पड़ मारेंगे कि...

Sun, 01 Aug 2021 09:50 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Aug 2021 09:50 PM IST
सार

मुंबई में बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को इशारों-इशारों में भाजपा को संदेश देते हुए कहा कि जो लोग मारपीट की भाषा का इस्तेमाल करेंगे उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। इस दौरान यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार और राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Maharashtra CM Uddhav Thackeray slammed BJP and said language of intimidation would not be tolerated after a BJP MLA threatened to demolish Shivsena Bhawan
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : twitter.com/OfficeofUT

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगा और जो लोग ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे उन्हें उसी के मुताबिक जवाब दिया जाएगा। ठाकरे की यह टिप्पणी भाजपा के विधायक प्रसाद लाड के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो शिवसेना भवन को गिरा दिया जाएगा। हालांकि, बाद में प्रसाद अपने इस बयान से मुकर गए थे और यह कहते हुए खेद जताया था कि मेरी बात को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया।

विज्ञापन

 
हिंदी फिल्म दबंग का एक डायलॉग 'थप्पड़ से डर नहीं लगता' दोहराते हुए मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि किसी को भी हमारे साथ मारपीट की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि जवाब में हम ऐसा तमाचा मारेंगे कि वह अपने पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं बचेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना का उद्घाटन करने आए थे। परियोजना का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी तीन दलों वाली महा विकास आघाड़ी सरकार (शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) तीन सीट वाली सरकार की तरह है।
विज्ञापन


पवार ने की मुख्यमंत्री ठाकरे की सराहना
यहां मौजूद रहे एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बीडीडी चॉल की विरासत की रक्षा करनी चाहिए और मराठी बोलने वाले लोगों को दोबारा विकसित किए गए घरों में वापस रहने जाना चाहिए जो कि महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएचएडीए) की देखरेख में चल रही परियोजना के हिस्से के रूप में दिए जाएंगे। इसके साथ ही शरद पवार ने कोरोना वायरस महामारी और हाल के दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी मानसूनी बारिश की वजह से आई भीषण बाढ़ की स्थिति से निपटने में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक के बयान पर जुबानी जंग
भाजपा विधायक प्रसाद लाड के शिवसेना भवन को गिराने वाले बयान पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मराठी मानुष नशे के आदी राजनेताओं को नहीं छोड़ेंगे। वहीं, भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर कोई भाजपा पर हमला करता है तो हमें पता है कि इसका जवाब किस तरह देना है। वहीं, विधायक प्रसाद लाड ने इसे लेकर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि मैं शिवसेना भवन को एक पवित्र स्थान मानता हूं और मेरा इशारा शिवसेना के प्रमुख या भवन की ओर नहीं था।


बाढ़ के हालात: कल सांगली जाएंगे ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री ठाकरे सोमवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए सांगली का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed