फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde promises various development projects for Marathwada

Maharashtra: मराठवाड़ा क्षेत्र पर सीएम शिंदे की नजर, कई विकास परियोजनाओं का किया वादा

Sat, 17 Sep 2022 12:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 17 Sep 2022 12:10 PM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे औरंगाबाद शहर में हैदराबाद मुक्ति दिवस (मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस) वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं के वादे किए।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde promises various development projects for Marathwada
एकनाथ शिंदे - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर जोर देगी और इन कार्यों की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी। शिंदे औरंगाबाद शहर में हैदराबाद मुक्ति दिवस (मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस) वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं के वादे किए। बता दें कि भारतीय सेना द्वारा हैदराबाद को भारतीय संघ में विलय करने के लिए निज़ाम को हराने के बाद मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस भारत के साथ मराठवाड़ा के एकीकरण की वर्षगांठ का प्रतीक है।

विज्ञापन


सीएम शिंदे ने इन विकास परियोजनाओं का किया वादा
एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार मराठवाड़ा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कर रही है और इन कार्यों की समय-समय पर वॉर रूम से समीक्षा की जाएगी। हम एलोरा में घृष्णेश्वर मंदिर में विकास कार्य करेंगे। सरकार एक खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, औरंगाबाद में पैठन गार्डन और संग्रहालय के नवीनीकरण, जालना और औरंगाबाद में पानी की पाइपलाइन योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी काम करेंगे।
विज्ञापन


सीएम शिंदे ने औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पर रोक को लेकर दिया जवाब
सीएम शिंदे ने कहा कि सूखे की स्थिति से उत्पन्न होने वाली क्षेत्र की समस्याओं को कम करने के लिए समुद्र में जाने वाले पानी को मराठवाड़ा की ओर मोड़ने के लिए एक परियोजना शुरू की गई है। वहीं जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या राज्य में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन पर रोक लगा दी गई है। इसपर शिंदे ने कहा कि राज्य में उद्योगों को भूखंडों के आवंटन पर रोक के बारे में फिलहाल ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी हम समीक्षा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed