फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde at an event in connection with Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana

Maharashtra: 'मैं आपके साथ हूं...', माझी लड़की बहिन योजना के कार्यक्रम में महिलाओं से बोले सीएम शिंदे

Sun, 24 Nov 2024 10:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 24 Nov 2024 10:04 PM IST
सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार आपकी है और आप दोबारा इस सरकार को चुनें। मैं धन्य महसूस कर रहा हूं कि आप सभी यहां आए और आपने मुझे आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde at an event in connection with Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana
एकनाथ शिंदे - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार को मुंबई में माझी लड़की बहिन योजना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान शिंदे ने कहा, 'मैं आप सभी के साथ हूं। मुझे चुनने के लिए मैं सभी माझी लड़की बहिन को धन्यवाद देता हूं। आप सभी ने महायुति को चुना है। हमने वादा किया था कि हम अपनी सभी बहनों को 2100 रुपये देंगे।' 

विज्ञापन

 
शिंदे ने महिलाओं को संबोधित करते हुए आगे कहा, 'यह सरकार आपकी है और आप दोबारा इस सरकार को चुनें। मैं धन्य महसूस कर रहा हूं कि आप सभी यहां आए और आपने मुझे आशीर्वाद दिया। यह आम लोगों की सरकार है और हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने महिलाओं के साथ एक सेल्फी भी ली।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है माझी लडकी बहिन योजना जो बनी 'गेमचेंजर'?
महाराष्ट्र सरकार ने 28 जून 2024 को 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' शुरू करने को मंजूरी दी थी। इस योजना के जरिए महाराष्ट्र में 21 से 65 साल की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। इस योजना का लाभ सीधे डीबीटी द्वारा महिलाओं को उनके खाते में दिया जा रहा है। सरकार का कहना है कि राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, उनके स्वास्थ्य और पोषण में सुधार और परिवार में उनकी अहम भूमिका को मजबूत करने के लिए यह योजना शुरू की गई थी।


यह रहे चुनावी नतीजे
महाराष्ट्र में 2024 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख गठबंधनों के बीच रहा। पहला भाजपा शिवसेना और राकांपा (अजित गुट) का गठबंधन, जिसकी इस वक्त सरकार है। वहीं, विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शामिल हैं। नतीजों में 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति को 235 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 54 सीटें मिली हैं। इसमें कांग्रेस को 16, शिवसेना (यूबीटी) को 20 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) को महज 10 सीटों पर जीत मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed