फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Civic Polls: Unusual Wins Steal Spotlight Despite Low-Profile Contests; See here

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: लो-प्रोफाइल सीटों के नतीजों ने सबको चौंकाया; इन जगहों की जीत ने भी बटोरीं सुर्खियां

Fri, 16 Jan 2026 10:11 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 16 Jan 2026 10:11 PM IST
सार

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में कई ऐसी जीत सामने आई हैं जो हाई-प्रोफाइल न होने के बावजूद चर्चा में हैं। जलगांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जीत और गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी की जेल से जीत ने बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन
Maharashtra Civic Polls: Unusual Wins Steal Spotlight Despite Low-Profile Contests; See here
महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में इस बार भले ही बड़े दिग्गज नेताओं की टक्कर रही हो, लेकिन कई अनोखी और चौंकाने वाली जीतों ने पूरे राज्य और देश का ध्यान खींच लिया है। कहीं एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जीत चर्चा में रही, तो कहीं गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी उम्मीदवार की जेल से जीत ने नई बहस छेड़ दी है।  बीएमसी समेत कई नगरपालिकाओं में मतगणना से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें...
विज्ञापन


जलगांव में एक परिवार का राजनीतिक रिकॉर्ड
जलगांव नगर निगम चुनाव में कोल्हे परिवार ने इतिहास रच दिया। परिवार के तीन सदस्यों ने अलग-अलग वार्डों से जीत दर्ज की।शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और पूर्व महापौर ललित कोल्हे ने जेल में रहते हुए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वहीं उनके बेटे पीयूष कोल्हे ने अपने राजनीतिक करियर का पहला चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन


जैसे ही जीत की खबर सामने आई, ललित कोल्हे की पत्नी और शिंदे सेना की महिला विंग की प्रमुख सरिता कोल्हे भावुक हो गईं और खुशी के आंसू बहाते हुए बेटे को गले लगा लिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  BJP: बीएमसी में खिला 'कमल'...ठाकरे का किला ढहा, कांग्रेस को जनता की नब्ज समझने का संदेश; जानें कैसे हुआ उलटफेर

गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी की जालना में जीत
जालना नगर निगम चुनाव में पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड नंबर 13 से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों को 2,621 वोटों के अंतर से हराया। खास बात यह रही कि इस वार्ड से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे मुकाबला बहुकोणीय हो गया।

श्रीकांत पंगारकर के खिलाफ मामला अभी अदालत में लंबित है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि अब तक उनके खिलाफ कोई सजा नहीं हुई है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। उनकी जीत के बाद समर्थकों के साथ जश्न मनाते हुए वीडियो सामने आए, जिसने आरोपित व्यक्तियों के चुनाव लड़ने को लेकर देशभर में नई बहस को जन्म दे दिया है।

अरुण गवली को दोहरा झटका, दोनों बेटियां और भाभी हारीं
पूर्व गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली को बीएमसी चुनाव में बड़ा झटका लगा है। दक्षिण मुंबई के अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ रहीं उनकी दोनों बेटियां हार गईं। गवली की बेटी गीता गवली, जो बायकुला-आगापाड़ा इलाके से चौथी बार चुनाव जीतने की कोशिश में थीं, उन्हें समाजवादी पार्टी की अमरीन शेज़ाद अब्रहानी ने हरा दिया। वहीं, पहली बार चुनाव मैदान में उतरी दूसरी बेटी योगिता गवली को बायकुला-चिंचपोकली इलाके में भाजपा उम्मीदवार रोहिदास लोखंडे से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गवली की भाभी वंदना प्रदीप गवली, जो शिवसेना (शिंदे गुट) के टिकट पर वार्ड 198 से चुनाव लड़ रही थीं, उन्हें शिवसेना (UBT) की अबोली गोपाल खड़ये ने पराजित किया। इस चुनाव में अरुण गवली खुद भी पहली बार अपनी बेटियों के लिए प्रचार करते नजर आए और रोड शो किए, लेकिन इसके बावजूद परिवार को सफलता नहीं मिली।


बीएमसी नतीजों पर नितेश राणे का तंज, ठाकरे परिवार पर कसा कटाक्ष 
महाराष्ट्र के बीएमसी चुनावों में महायुति की बहुमत से जीत के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच नितेश राणे ने एक वीडियो साझा कर उद्धव ठाकरे और ठाकरे परिवार पर तंज कसा। वीडियो में नितेश राणे हंसते हुए नजर आए और ठाकरे परिवार की हार को लेकर कटाक्ष करते दिखाई दिए।

नितेश राणे ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका में महायुति की जीत यह साबित करती है कि जनता ने विकास और मजबूत गठबंधन को तरजीह दी है। उन्होंने इस जीत का श्रेय देवेंद्र फडणवीस की रणनीति और नेतृत्व को भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे के गठबंधन ने कड़ी मेहनत और सही रणनीति के दम पर चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed