फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra cid files chargesheet against 126 accused in court in palghar mob lynching case

महाराष्ट्र: पालघर मामले में तीन महीने बाद सीआईडी ने दाखिल किया आरोपपत्र

Thu, 16 Jul 2020 08:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 Jul 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
maharashtra cid files chargesheet against 126 accused in court in palghar mob lynching case
संत कल्पवृक्ष गिरी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में ठीक तीन महीने बाद महाराष्ट्र सीआईडी ने बुधवार को एक अदालत में 126 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बताया कि पालघर जिले की धानू तालुका में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में 4,955 पन्ने का आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

विज्ञापन

सीआईडी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि घटना की जांच कर रही टीम ने 808 संदिग्धों और 118 गवाहों से पूछताछ करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 11 नाबालिगों को पकड़ा गया। अब तक किसी भी आरोपी को जमानत पर रिहा नहीं किया गया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- महाराष्ट्रः पालघर लिंचिंग मामले में अधिवक्ता सतीश मानेशिंदे विशेष सरकारी वकील नियुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञप्ति में बताया गया, 'मामले में जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक (सीआईडी) विजय पवार ने 126 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है।' सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि अदालत के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। दस्तावेज जांच किए जाने के बाद अदालत में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए जाएंगे।

जिले के गढचिंचाले गांव में 16 अप्रैल को भीड़ ने दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब वे सभी एक कार से सूरत में अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed