फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Case filed against Two men for beating and indecently assaulting with female autorickshaw driver

महाराष्ट्र: महिला ऑटोरिक्शा चालक को पीटने और अभद्रता करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज

Mon, 12 Oct 2020 06:00 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 12 Oct 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Case filed against Two men for beating and indecently assaulting with female autorickshaw driver
ऑटोरिक्शा - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे जिले के दीवा में एक 33 वर्षीय महिला ऑटोरिक्शा चालक के साथ कथित अभद्रता और उसके साथ मारपीट के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ठाणे पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार शाम में को हुई थी। ठाणे पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन दोनों में से अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ऑटोरिक्शा चालक ने शिकायत में बताया है कि उन्होंने शाम सात बजे दीवा मे एक बार के निकट अपना वाहन खड़ा किया। इसके बाद बार के दो कर्मचारियों ने उनसे वहां से वाहन हटाने के लिए कहा था। इसके बाद न केवल उन्होंने उस महिला रिक्शा चालक के साथ अभद्रता की बल्कि उस पर जातिवादी की टिप्पणी करते हुए मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘महिला इस हमले में घायल हो गई। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है।’’ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन दोनों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed