विनायक दामोदर सावरकर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा के सांसदों ने संसद में शिवाजी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा की सांसद पूनम महाजन ने कहा, राहुल गांधी ने कहा कि वह सावरकर नही हैं। वह सावरकर हो भी नहीं सकते।
पूनम महाजन ने कहा, सावरकर के बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि वह सावरकर नहीं हैं। मैं उनको धन्यवाद देना चाहती हूं..वह सावरकर हो भी नहीं सकते। वह गांधी भी नहीं हैं...राहुल गांधी द्वारा अराजकता की गंदगी फैलाई जा रही, वह राहुल गांधी नहीं बल्कि राहुल गंदगी हैं। वह देश को गंदगी की ओर ले जा रहे हैं।
2 of 3
राहुल गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत ने हाल ही में दोषी ठहराया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी संसद सदस्या को भी खत्म कर दिया गया। इसके अगले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर निशाना साधा और कहा, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। मैं माफी नहीं मांगूगा। गांधी ने कभी किसी के सामने सरेंडर नहीं किया। भाजपा लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही थी। इस सवाल के जवाब में ही उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर का नाम लिया।
यह भी पढ़ें: क्या राहुल के खिलाफ दर्ज होगा एक और मानहानि का मामला? सावरकर के अपमान मामले में शिंदे ने कही यह बात
सावरकर हमारी प्रेरणा, उनका नाम घसीटने की क्या जरूरत: संजय राउत
उनके इस बयान ने फिर से तूल पकड़ लिया है। उनके बयान पर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने नाराजगी जाहिर की है। सांसद संजय राउत ने कहा कि उनके इस बयान को गलत बताया है। राउत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बात करने की कोशिश करेंगे। राउत ने कहा कि वह गांधी हैं लेकिन इसमें सावरकर को घसीटने की जरूरत नहीं थी। सावरकर हमारी प्रेरणा हैं। हमारी लड़ाई के पीछे छत्रपति शिवाजी और वीर सावरकर ही प्रेरणा हैं।