फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Maharashtra BJP leader Kirit Somaiya will appeal against the government in High Court after detention

भाजपा नेता नजरबंद: महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, किरीट सोमैया बोले- सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में करूंगा अपील

Mon, 20 Sep 2021 12:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Sep 2021 12:02 PM IST
सार

महाराष्ट्र भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कुछ दिन पहले कोल्हापुर के कागल विधायक व ग्रामीण विकास मंत्री मुश्रीफ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद वे रविवार को कोल्हापुर के दौरे पर जाने वाले थे। पुलिस ने उन्हें कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया था। 
 

विज्ञापन
Maharashtra BJP leader Kirit Somaiya will appeal against the government in High Court after detention
भाजपा नेता किरीट सोमैया (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

भाजपा नेता किरीट सोमैया को हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के आदेश पर ही उन्हें सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया था। वह इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। 

विज्ञापन


सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें छह घंटे तक नजरबंद रखा। जब मैंने इसका कारण पूछा तो पुलिस अधिकारियों ने मुझे एक आदेश की कॉपी थमा दी, लेकिन बाद में पता चला कि वह आदेश फर्जी था। उन्होंने कहा कि मुझे अब एक नया आदेश दिखाया गया है कि मुझे मुंबई से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहला आदेश फर्जी था। 
विज्ञापन


मेरे अधिकारों का हनन कर रही सरकार 
उन्होंने कहा कि मुझे कोल्हापुर जाने की इजाजत नहीं है। यह मेरे अधिकारों का हनन है। मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करूंगा। बता दें, किरीट सोमैया रविवार को कोल्हापुर जिले का दौरा करने वाले थे। उन्हें ट्रेन से कोल्हापुर जाना था। इससे पहले ही उन्हें मुंबई में नजरबंद कर दिया गया था। कोल्हापुर जिलाधिकारी का कहना था कि उनकी जान को खतरा है और उनके इस दौरे से कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप 
कुछ दिन पहले, सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री और कोल्हापुर के कागल से विधायक मुश्रीफ पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने परिजनों के नाम पर बेनामी रखने का आरोप लगाया था, बाद के मंत्री ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed