फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP core committee meeting today in Mumbai news and updates in hindi

Mumbai: मुंबई में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक, डिप्टी सीएम फडणवीस समेत कई अन्य नेता कार्यालय पहुंचे

Sat, 29 Jun 2024 11:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2024 11:06 AM IST
सार

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज मुंबई में हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम दफ्तर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Maharashtra BJP core committee meeting today in Mumbai news and updates in hindi
डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज मुंबई में हो रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बताया जा रहा है इसमें शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दफ्तर पहुंच चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
फडणवीस के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और अन्य पार्टी नेता भी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए मुंबई में भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं।

महाराष्ट्र चुनाव: भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव ने भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अब भाजपा का ध्यान अक्तूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है। महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सह-प्रभारी अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को मुंबई में पार्टी के नेताओं के साथ मंथन बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी शामिल हुए।

महाराष्ट्र में तीन महीने बाद अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए यादव और वैष्णव को क्रमशः प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद यह पहली ऐसी बैठक थी। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार और राज्य के करीब 30 प्रमुख नेता शामिल हुए। शेलार ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनाव जीतेंगी। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं।

अगले महीने पुणे में होगी बैठक, अमित शाह करेंगे मार्गदर्शन
पुणे में 14 जुलाई को भाजपा की बैठक होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह पार्टी के नेताओं को संबोधित कर सकते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि पुणे में भाजपा की बैठक में करीब 4,500 पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। हमने अमित शाह से बैठक को संबोधित करने का अनुरोध किया है और वह पुणे आने के लिए सहमत हो गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक महत्वपूर्ण है। वहीं, अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनावों के बारे में बावनकुले ने कहा, आज या कल उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। मुझे यकीन है कि केंद्रीय संसदीय बोर्ड कुछ अच्छे उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएगा, जो राज्य के लिए फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed