{"_id":"5edbc1172ddcfc5fe33add5d","slug":"maharashtra-banks-on-remdesivir-drug-to-fight-covid-19-will-buy-10k-vials","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: गरीबों के इलाज के लिए महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी रेमडेसिवीर दवा की 10 हजार शीशियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: गरीबों के इलाज के लिए महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी रेमडेसिवीर दवा की 10 हजार शीशियां
Sat, 06 Jun 2020 09:49 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
रेमडेसिवीर दवा
- फोटो : social media
कोरोना वायरस संकट से जूझ रही महाराष्ट्र सरकार मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिवीर दवा की 10,000 शीशियां खरीदने का फैसला किया है। जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह महंगी दवा राज्य में गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
टोपे ने ट्वीट किया,‘जीओएम द्वारा रेमडेसिवीर की 10,000 शीशियां खरीदी जाएंगी। प्रयोगशाला, पशु और क्लीनिकल अध्ययनों से प्राप्त सबूतों के आधार पर कहा जा सकता है कि इसका एमईआरएस-कोव और सार्स के संदर्भ में भरोसेमंद परिणाम रहा है, और यह बीमारी भी कोरोना वायरस से होती है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का सुझाव है कि इसका कोविड-19 के उपचार में कुछ सकारात्मक प्रभाव रहा है। यह महंगी दवा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 80,229 मामले थे और 2,849 मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन