फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra assembly news and update: Oppn leaders stage protest against Maharashtra govt over unemployment

Maharashtra Assembly: बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर विपक्ष का हंगामा, विधान भवन के बाहर प्रदर्शन

Fri, 15 Dec 2023 01:48 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 15 Dec 2023 01:48 PM IST
सार

शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
 

विज्ञापन
Maharashtra assembly news and update: Oppn leaders stage protest against Maharashtra govt over unemployment
Maharashtra Assembly - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज छठा दिन है। इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर बेरोजगारी और परीक्षा पेपर लीक के मुद्दों को लेकर निशाना साधा।

विज्ञापन


शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी के विधायकों ने विधान भवन की सीढ़ियों पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, विधायक सतेज पाटिल और सचिन अहीर सहित कई लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए बर्तन लेकर आए।

दानवे ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ी है और सरकार नौकरियों के बारे में विज्ञापन देती रहती है, लेकिन रिक्तियों को नहीं भरती है। उन्होंने आगे कहा कि बेरोजगारी और परीक्षा का पर्चा लीक होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में 50,000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया कि पुलिस ने हाल के दिनों में राज्य में करीब 50,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं। 

वह शिवसेना (यूबीटी) के विधायक रवींद्र वायकर के एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जो मुंबई में जोगेश्वरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। बता दें, मुंबई पुलिस ने हाल ही में 300 करोड़ रुपये मूल्य का 151 किलोग्राम मेफड्रोन जब्त किया था और कई शहरों से एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था।

फडणवीस ने बताया कि पुलिस ने हाल के दिनों में 50,000 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए। इसके अलावा मुंबई में ड्रग्स बेचने वाली 2,200 दुकानों का पता लगाया और उन्हें बंद करवा दिया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह नशीले पदार्थ किस अवधि में जब्त किए गए थे।

उन्होंने कहा, 'राज्य सरकार आयात किए जा रहे रसायनों पर नजर रख रही है, जिनका इस्तेमाल मादक पदार्थ बनाने में किया जा सकता है। हमने यह भी पाया है कि बंद पड़ी फैक्टरी का इस्तेमाल नशीला पदार्थ बनाने के लिए किया जा रहा है।'

मुंबई पुलिस द्वारा 300 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ का भंडाफोड़ किए जाने के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष ने मुख्य आरोपी ललित पाटिल को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधा है।

खारघर में लू लगने से हुई मौतों पर रिपोर्ट हो सकती है पेश: मुनगंटीवार

महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को कहा कि इस साल अप्रैल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले पर महाराष्ट्र विधानसभा में एक रिपोर्ट पेश की जा सकती है।

सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई घटना के बारे में कुछ भी विवादास्पद नहीं है। उन्होंने कहा, 'रिपोर्ट को मौजूदा सत्र के दौरान सदन में पेश किया जा सकता है। इस घटना में कुछ भी विवादास्पद नहीं है क्योंकि मौसम विभाग ने 34 डिग्री सेल्सियस तापमान का अनुमान लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed