फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Maharashtra and UP highest contribution in GDP growth after Corona period claims in SBI report

Report: कोरोना काल के बाद जीडीपी वृद्धि में महाराष्ट्र और यूपी का सर्वाधिक योगदान, एसबीआई रिपोर्ट में दावा

Thu, 28 Mar 2024 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 07:19 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के मोर्चे पर गुजरात ने अपने आर्थिक उत्पादन को उल्लेखनीय रूप से दोगुना कर दिया है। यह पिछले दशक में 2.2 गुना की वृद्धि को दर्शाता है।

विज्ञापन
Maharashtra and UP highest contribution in GDP growth after Corona period claims in SBI report
जीडीपी में वृद्धि

विस्तार

भारतीय अर्थव्यवस्था ने कोरोना काल के बाद शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान जीडीपी की वास्तवित औसत वृद्धि दर 8.1 फीसदी पहुंच गई, जो कोविड-19 अवधि से पहले के 5.7 फीसदी से काफी अधिक है। एसबीआई की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना काल के बाद से घरेलू अर्थव्यवस्था में 235 आधार अंक की वृद्धि देखने को मिली है। इस वृद्धि में महाराष्ट्र ने 56 आधार अंक और उत्तर प्रदेश ने 40 आधार अंक का योगदान दिया, जो राज्यों में सबसे ज्यादा है। भारतीय जीडीपी की इस वृद्धि में अन्य राज्यों का योगदान 90 आधार अंक रहा।  

विज्ञापन


जीडीपी में इन राज्यों की भी अहम हिस्सेदारी
रिपोर्ट के मुताबिक, सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के मोर्चे पर गुजरात ने अपने आर्थिक उत्पादन को उल्लेखनीय रूप से दोगुना कर दिया है। यह पिछले दशक में 2.2 गुना की वृद्धि को दर्शाता है। इसके बाद कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, सिक्किम और मध्य प्रदेश जैसे राज्य महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधियों और विकास में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आय...गुजरात में सबसे ज्यादा 1.9 गुना की बढ़ोतरी दर्ज
एसबीआई की रिपोर्ट में कई राज्यों में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि का भी जिक्र है। इस मोर्चे पर गुजरात में सर्वाधिक 1.9 गुना की वृद्धि देखी गई है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में गुजरात के अलावा कर्नाटक और तेलंगाना ने भी अन्य राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इससे आर्थिकी के मोर्चे पर इन राज्यों की स्थिति और मजबूत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि स्थिर रही। झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली और गोवा जैसे राज्यों में प्रति व्यक्ति आय में गिरावट देखने को मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed