{"_id":"646513f4e5487eac0c07e8e6","slug":"maharashtra-aap-will-contest-upcoming-elections-traffic-constables-aged-over-55-will-not-do-duty-on-the-roads-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सभी स्तरों पर आगामी चुनाव लड़ेगी AAP; 55+ उम्र के ट्रैफिक कांस्टेबल सड़कों पर नहीं करेंगे ड्यूटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सभी स्तरों पर आगामी चुनाव लड़ेगी AAP; 55+ उम्र के ट्रैफिक कांस्टेबल सड़कों पर नहीं करेंगे ड्यूटी
Wed, 17 May 2023 11:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-एकनाथ शिंदे।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र में अपनी सभी इकाइयों को भंग करने की बुधवार को घोषणा की। पार्टी ने बताया कि इस कवायद का मकसद जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और उसका पुनर्निर्माण करना है। देर शाम जारी एक विज्ञप्ति में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी घोषणा की कि वह राज्य में आगामी सभी चुनाव लड़ेगी। इसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी है और यह महाराष्ट्र में सभी स्तरों पर आगामी चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मुंबई पुलिस आयुक्त को शहर की सड़कों पर 55 साल से अधिक उम्र के किसी भी ट्रैफिक कांस्टेबल को ड्यूटी पर नहीं लगाने का निर्देश दिया। दरअसल, सीएम शिंदे ने उस वक्त कुछ वरिष्ठ कांस्टेबलों को दोपहर की धूप में ड्यूटी पर देखा था, जब वह दिन में ठाणे से मुंबई के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इसके बाद उन्होंने तुरंत मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर को फोन किया और उन्हें जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित ट्रैफिक कांस्टेबलों की सड़कों पर ड्यूटी पर नहीं लगाया जाना चाहिए। साथ ही सड़कों पर तैनात आरक्षकों के लिए छाया व पानी की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन