{"_id":"632c403edbab750bed369c20","slug":"maharashtra-4-dead-one-injured-after-part-of-slab-on-the-fourth-floor-of-a-building-collapsed-in-ulhasnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे जिले में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे जिले में इमारत गिरने से चार लोगों की मौत, अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका
Thu, 22 Sep 2022 04:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 22 Sep 2022 04:30 PM IST
सार
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में गुरुवार को पांच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। उल्हासनगर तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) कोमल ठाकुर ने बताया कि मलबे में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव और राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि उल्हासनगर कैंप 5 में स्थित इमारत की चौथी मंजिल का एक स्लैब सुबह करीब 11.30 बजे गिर गया। अधिकारी ने कहा कि 30 फ्लैटों वाला ढांचा अवैध था और पहले ही नोटिस दिया जा चुका था। उन्होंने कहा कि पांच परिवार अभी भी इमारत में रह रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी, आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान सागर ओछानी (19), प्रिया धनवानी (24), रेणु ढोलंदादास धनवानी (54) और धोलदास धनवानी (58) के रूप में हुई है।