{"_id":"62d9552b378de155646aacaa","slug":"maha-man-climbs-mobile-phone-tower-in-jalna-demands-wife-return-from-her-maternal-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोले के धर्मेंद्र जैसा वाकया: जालना में मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ा युवक, बोला- पत्नी को मायके से बुलाओ तभी...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शोले के धर्मेंद्र जैसा वाकया: जालना में मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ा युवक, बोला- पत्नी को मायके से बुलाओ तभी...
Thu, 21 Jul 2022 07:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:01 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को बदनापुर तहसील के दाभडी गांव में हुई और गणपत बकल के रूप में पहचाने जाने वाला व्यक्ति ग्रामीणों, दमकल और पुलिस कर्मियों के आश्वासन के बाद ही नीचे आया कि वे घरेलू विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के जालना जिले में कथित तौर पर शराब के नशे में एक व्यक्ति 100 फुट ऊंचे मोबाइल फोन टावर पर चढ़ गया। उसकी मांग थी कि उसकी पत्नी को अपने माता-पिता के घर से वापस घर आ जाए। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार को बदनापुर तहसील के दाभडी गांव में हुई और गणपत बकल के रूप में पहचाने जाने वाला व्यक्ति ग्रामीणों, दमकल और पुलिस कर्मियों के आश्वासन के बाद ही नीचे आया कि वे घरेलू विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह शराब के नशे में था। वह चार घंटे बाद टावर से नीचे आया। बाकल को हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस दृश्य ने उन्हें 1970 के दशक की ब्लॉकबस्टर 'शोले' में धर्मेंद्र की याद दिला दी।
विज्ञापन