फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh: Bollywood's art director has created the power center of Maha Kumbh, 100 officers will monitor it

Maha Kumbh 2025: बॉलीवुड के आर्ट डायरेक्टर ने बनाया महाकुम्भ का पावर सेंटर, 100 अफसर करेंगे मॉनिटरिंग

Wed, 18 Dec 2024 03:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Dec 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
महाकुम्भनगर के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुम्भ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनकी मंशा है कि दुनिया के सामने महाकुम्भ के माध्यम से ऐसा उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोग जानें कि आखिर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश क्यों कहा जाता है।
loader
Maha Kumbh: Bollywood's art director has created the power center of Maha Kumbh, 100 officers will monitor it
महाकुंभ 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे ने महाकुम्भ का पॉवर सेंटर तैयार किया है। 100 से अधिक अफसरों की टीम यहीं से महाकुम्भ की मॉनिटरिंग करेगी। इसी कंट्रोल रूम से मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। टॉप 20 अफसर, हर समय कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगे। यहां पर एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी रहेगा, जिसमें मेले से जुड़ी तमाम रणनीति तैयार होंगी। यहीं पर मीडिया के लिए भी एक स्पेशल ब्लॉक बनाया जा रहा है। यूपी सरकार के मुताबिक, महाकुम्भ में इस बार सुंदरता और सुरक्षा का अद्भुत संगम होने जा रहा है। 



देश विदेश के श्रद्धालु यहां नव्यता के साथ साथ भव्यता का भी आनंद लेने के लिए पहुंचने वाले हैं। इस पूरे मेले को संचालित करने वाला पावर सेंटर यानी नया कंट्रोल रूम भी बनकर तैयार हो गया है। यहां पर शीर्ष अधिकारी अपनी रणनीति बनाएंगे। कंट्रोल रूम से ही मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जाएगी। महाकुम्भनगर में इस कंट्रोल रूम को बनाने में बॉलीवुड के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर और वास्तुकार पवन पांडे की मदद ली गई है।


मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग सीएम योगी के निर्देश पर हो रही है। महाकुम्भनगर के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार के महाकुम्भ को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनकी मंशा है कि दुनिया के सामने महाकुम्भ के माध्यम से ऐसा उदाहरण पेश किया जाए, जिससे लोग जानें कि आखिर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश क्यों कहा जाता है। महाकुम्भ की सुंदरता को संवारने के लिए देश के कोने-कोने से प्रसिद्ध कलाकारों की बड़ी महत्वपूर्ण टीमें यहां महाकुम्भनगर की दीवारों में नवजीवन के रंग उकेरते देखी जा सकती हैं। 

विवेक चतुर्वेदी ने बताया, कंट्रोल रूम में श्रद्धालुओं को लेकर होने वाले जरूरी इंतजाम के लिए वीआईपी मीटिंग होंगी। साथ में कॉन्फ्रेंस हॉल और करोड़ों लोगों तक सही समय पर उचित जानकारी पहुंचाने के लिए मीडिया के ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुंबई में कई फिल्मों और रियलिटी शो के अनुभवी आर्ट डायरेक्टर पवन पांडे ने महाकुम्भ का पॉवर सेंटर समय सीमा से पहले तैयार कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप कंट्रोल रूम को अंतिम रूप दिया गया है। यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद मुफीद है। 

प्रयाग के प्रमुख मंदिरों और धर्मस्थलों की कलाकृतियों से इसे सजाया गया है। यहां एक साथ 100 से अधिक अफसरों की टीम काम करेगी। साथ ही महाकुम्भ के दौरान हर गतिविधियों की मॉनिटरिंग भी यहीं से की जाएगी। मेले के शीर्ष अधिकारी इसी कंट्रोल रूम से मेले के चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपडेट देंगे। 

कंट्रोल रूम में अफसरों के अलग-अलग प्रकार के केबिन बनाए जा रहे हैं, जिसमें सुरक्षा, प्रशासनिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा, पेयजल संबंधित सभी आवश्यक कार्यों की निगरानी की जाएगी। देश-विदेश से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए बाकायदा रणनीति बनाने का काम भी इसी कंट्रोल रूम से किया जाएगा। विभागीय समन्वय के लिए यहीं पर कॉन्फ्रेंस हॉल रहेंगे। सुविधा के लिहाज से इस सेंटर को एल शेप का आकर दिया जा रहा है, जिसमें अफसर से लेकर उनके स्टाफ तक के लिए हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed