{"_id":"63f8807b27b67be117069b37","slug":"maha-another-defamation-case-filed-against-sanjay-raut-over-threat-to-life-allegation-against-cms-son-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सांसद संजय राउत पर एक और मानहानि का मुकदमा दर्ज, सीएम के बेटे से बताया था जान का खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सांसद संजय राउत पर एक और मानहानि का मुकदमा दर्ज, सीएम के बेटे से बताया था जान का खतरा
Fri, 24 Feb 2023 02:46 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 24 Feb 2023 02:46 PM IST
सार
इसके पहले ठाणे शहर में बुधवार देर रात शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने राउत के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। ठाणे शहर के बाद अब महाराष्ट्र के बीड जिले में भी राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हो गया है। राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से खुद की जान को खतरा होने का दावा किया था। श्रीकांत शिंदे पर लगे आरोपों से नाराज उनके समर्थक और शिवसेना बीड जिला इकाई के प्रमुख ने राउत के खिलाफ बीड जिले में मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायत के आधार पर बीड शहर पुलिस ने राज्यसभा सदस्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), आईपीसी 500, 501 (दोनों मानहानि से संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) की धाराओं में केस दर्ज किया है।
ठाणे की मेयर ने भी दर्ज कराई है शिकायत
इसके पहले ठाणे शहर में बुधवार देर रात शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने राउत के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसके आधार पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत के खिलाफ ठाणे के कापूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि राउत ने पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए ठाणे के एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में यह बात सूचित कर रहा हूं।'