फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha: 4 dead, 4 injured as car hits Samruddhi Expressway divider in Nashik; tyre burst suspected

महाराष्ट्र में सड़क हादसा: नासिक में डिवाइडर से टकराई कार, चार की मौत और चार घायल

Mon, 12 Jun 2023 01:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 12 Jun 2023 01:54 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टोयोटा इनोवा कार में सवार लोग मुंबई से शिरडी जा रहे थे। घटना सिन्नर तालुका के खंबाले शिवर में रात एक बजे के बीच की है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार का टायर फट गया था।

विज्ञापन
Maha: 4 dead, 4 injured as car hits Samruddhi Expressway divider in Nashik; tyre burst suspected
महाराष्ट्र के नासिक में सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार तड़के एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई। दरअसल, मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर नासिक के पास एक कार के डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए।  

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टोयोटा इनोवा कार में सवार लोग मुंबई से शिरडी जा रहे थे। घटना सिन्नर तालुका के खंबाले शिवर में रात एक बजे के बीच की है। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार का टायर फट गया था, जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई थी, जिनकी पहचान 55 वर्षीय रज्जाक अहमद शेख, सत्तार शेख लाला शेख (65) और 50 वर्षीय सुल्ताना सत्तार शेख के रूप में हुई। वहीं, अस्पताल में उपचार के समय 40 साल के फैयाज दगुभाई शेख की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि कार में सवार चार अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। उनमें से एक को इलाज के लिए नासिक ले जाया गया है। बाकी शिरडी के अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें, घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही वावी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed