{"_id":"5d8599028ebc3e015d44c3df","slug":"madras-high-court-vijaya-kamlesh-tahilramani-resign-vineet-kothari-appointed-as-acting-chief-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्रास हाईकोर्ट: ट्रांसफर से नाराज ताहिलरमानी का इस्तीफा मंजूर, विनीत कोठारी कार्यकारी चीफ जस्टिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मद्रास हाईकोर्ट: ट्रांसफर से नाराज ताहिलरमानी का इस्तीफा मंजूर, विनीत कोठारी कार्यकारी चीफ जस्टिस
Sat, 21 Sep 2019 08:59 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:59 AM IST
सार
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस ताहिलरमानी का तबादला मेघालय हाईकोर्ट कर दिया था
- तबादले से नाराज चल रही थीं मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस विजय कमलेश ताहिलरमानी
- जस्टिस ताहिलरमानी ने छह सितंबर को इस्तीफा दे दिया था, राष्ट्रपति ने 20 सितंबर को मंजूर किया
- मद्रास हाई कोर्ट के वरिष्ठतम जज विनीत कोठारी को नया कार्यकारी चीफ जस्टिस बनाया गया
विज्ञापन
Madras High court Chief justice
- फोटो : Social Media
विस्तार
तबादले से नाराज चल रही मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस विजय कमलेश ताहिलरमानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने छह सितंबर को इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह मद्रास हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज विनीत कोठारी को वहां का नया कार्यकारी चीफ जस्टिस बनाया गया है।
विज्ञापन
Justice Vineet Kothari has been appointed as the Acting Chief Justice of Madras High Court after the President accepted the resignation of Chief Justice VK Tahilramani. https://t.co/WO2ktJOx1q
— ANI (@ANI) September 21, 2019
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस ताहिलरमानी का इस्तीफा स्वीकार किया। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ताहिलरमानी का मेघालय हाईकोर्ट तबादला कर दिया गया था। कॉलेजियम के इस फैसले से नाराज ताहिलरमानी ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि ताहिलरमानी का इस्तीफा मंजूर किया जाता है। जस्टिस ताहिलरमानी के इस्तीफे के बाद मद्रास हाईकोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज विनीत कोठारी को चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है।
जस्टिस कोठारी को साल 2005 में राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया था। साल 2016 में उनका तबादला कर्नाटक हाईकोर्ट कर दिया गया और नवंबर 2018 में तबादला कर उन्हें मद्रास हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज बनाया गया था। अब, वह इसी हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस होंगे।