Madhya Pradesh: बेटिकट हुए विधायकों की फिर बढ़ी परेशानी, रिजल्ट से पहले इसलिए खाली करना होगा मकान
विधानसभा सचिवालय की मानें, तो उनके पास विधायकों के लिए सीमित आवास हैं और जो विधायक जीत कर आएंगे, उन्हें आवास उपलब्ध कराना होगा, लिहाजा जो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और विधायक हैं, उनसे यह आवास खाली करने के लिए कहा गया है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की नजरें 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। इस प्रक्रिया के बीच उन नेताओं का बुरा हाल है, जो अभी विधायक हैं, मगर पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया। इस बीच ऐसे विधायकों की चिंता और बढ़ गई है। इन नेताओं से सरकारी मकान खाली कराने की तैयारी शुरू हो गई है।
दरअसल, राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो चुका है। नई विधानसभा को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए सबसे पहले विधानसभा सचिवालय ने उन विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है, जो इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं। ऐसे लगभग 30 विधायक हैं, जिन्हें सचिवालय की ओर से नोटिस जारी कर कहा गया है कि वह विधानसभा के गठन से पहले अपने आवास खाली कर दें।
विधानसभा सचिवालय की ओर से पुष्टि की गई है कि नई विधानसभा के गठन तक आवास खाली करने का विधायकों को पत्र लिखकर आग्रह किया गया है। यह बात सही है कि यह विधायक नई विधानसभा के गठन तक इन आवास में रह सकते हैं क्योंकि उन्हें इसकी पात्रता है। विधानसभा सचिवालय की मानें, तो उनके पास विधायकों के लिए सीमित आवास हैं और जो विधायक जीत कर आएंगे, उन्हें आवास उपलब्ध कराना होगा, लिहाजा जो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और विधायक हैं, उनसे यह आवास खाली करने के लिए कहा गया है।
यह चिट्ठी चुनाव न लड़ने वाले विधायकों को इसलिए लिखी गई है, क्योंकि उनके विधायक बनने की संभावना नहीं है। जबकि, जो विधायक चुनाव जीतकर आते हैं, उन्हें पहले से आवंटित आवास मिल जाएगा। नए विधायकों को रुकने की भी व्यवस्था गेस्ट हाउस में की जा रही है।