फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya pradesh : lokayukt police arrested women officer, 1.60 lac cash found

मध्य प्रदेश: लोकायुक्त पुलिस ने महिला अफसर को किया गिरफ्तार, 1.60 लाख रुपये की नकदी भी बरामद

Fri, 07 Dec 2018 01:44 PM IST
भाषा
भाषा Updated Fri, 07 Dec 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh : lokayukt police arrested women officer, 1.60 lac cash found
लोकायुक्त पुलिस
मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने वरिष्ठ महिला अफसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.60 लाख रुपये की नकदी बरामद होने के बाद कई ठिकानों पर छापे मारे हैं।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस की इंदौर इकाई के अधीक्षक दिलीप सोनी ने शुक्रवार को बताया कि जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर को जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। वह नजदीकी खरगोन जिले में पदस्थ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान डामोर की कार से 1.60 लाख रुपये की नकदी बरामद की गयी जिसके स्त्रोत के बारे में वह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। वह खरगोन से रतलाम जा रही थीं, जहां उनका परिवार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने बताया, 'हमें शक है कि महिला अफसर ने यह नकदी रिश्वत के रूप ली थी। हमने उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। विस्तृत जांच जारी है।'


इस बीच, लोकायुक्त पुलिस के अलग-अलग दलों ने डामोर के खरगोन और रतलाम स्थित घरों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों स्थानों पर छापों के दौरान लोकायुक्त पुलिस को महिला अधिकारी और उनके परिजनों के एक मकान, दो भूखंडों, एक फ्लैट और कृषि भूमि के सुराग मिले हैं। उनके घरों में 5.5 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य का घरेलू सामान, सोने-चांदी के जेवरात और दो चारपहिया गाड़ियां भी मिली हैं।

अधिकारियों के मुताबिक डामोर और उनके परिजनों के बैंक खातों तथा लॉकरों की भी जांच की जा रही है। उनकी चल-अचल संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed