{"_id":"590883f34f1c1b5b3544196e","slug":"madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-chauhan-holds-tiffin-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिवराज ने बुलाई टिफिन कैबिनेट, मंत्रियों को अपने हाथ से परोसा खाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: शिवराज ने बुलाई टिफिन कैबिनेट, मंत्रियों को अपने हाथ से परोसा खाना
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Tue, 02 May 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया होते हुई कई बार ऐेसे काम कर देते हैं जिन पर लोगों को अचरज होता है और ये घटनाएं अखबार की सुर्खियां बन जाती हैं। ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को राजधानी भोपाल में देखने को मिला जहां सीएम शिवराज सिंह ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग को टिफिन कैबिनेट की संज्ञा इसलिए दी गई क्योंकि इस मीटिंग में सभी मंत्री अपना-अपना खाना लेकर पहुंचे थे।
सीएम ने सोमवार को फरमान जारी कर किया था कि मंगलवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री अपने साथ टिफिन लेकर आएं। ऐसा इसलिए कहा गया था क्योंकि ये बैठक मैराथन हो सकती है। इसके साथ ही बैठक के आयोजन समय में भी बदलाव किया गया था।
वीडियो में दिख रहा है कि सीए शिवराज सिंह अपने सहयोगियों के साथ बेहद सहज व्यवहार कर रहे हैं। इस दौरान वह मंत्रियों को खाना भी परोस रहे हैं। सभी मंत्री अपने-अपने टिफिन से खाना निकालते और अपने साथी मंत्रियों के साथ साझा करते दिख रहे हैं।
आम तौर पर वीवीआईपी कल्चर के दौर में ऐसे दृश्य बेहद कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसे भी पीएम मोदी वीआईपी कल्चर को खत्म करने की पहल कर चुके हैं। ऐसे में शिवराज सिंह टिफिन कैबिनेट का आयोजन इसी दिशा में एक कदम हो सकता है।

#WATCH Bhopal: Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan holds 'Tiffin cabinet' meeting pic.twitter.com/zyGwag5LiV
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 2, 2017