Madhya Pradesh: एमपी में कांग्रेस यात्रा पहुंचने से पहले गरजेंगे पीएम मोदी, कुछ इस अंदाज में मनाएंगे जन्मदिन
Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में करीब 13 महीने का समय ही बचा है। इसलिए भाजपा अलग-अलग वर्गों के मतदाताओं को लुभाने के लिए कई कार्यक्रमों का रोड मैप तैयार कर रही है। भाजपा ने पीएम मोदी के चेहरे को आगे रखकर ही चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी कूनो नेशनल पार्क में चीता की सौगात देंगे, साथ ही मिशन 2023 के चुनावी शंखनाद भी कर देंगे। इस मौके पर पीएम महिला स्व-सहायता समूह के एक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। दरअसल, भाजपा इस बार पहले ही एलान कर चुकी है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ेगी। इसलिए मध्यप्रदेश में मिशन 2023 के लिए सत्ता और संगठन ने अगले एक साल के दौरान पीएम मोदी के और भी कई कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।
इधर, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए चुनावी माहौल तैयार करने का प्लान बनाया है। कांग्रेस राहुल गांधी की इस यात्रा को 16 दिन मध्यप्रदेश में घुमाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता को आदिवासी क्षेत्रों के अलावा उन इलाकों में ले जा जाएगा, जहां पार्टी हाल ही में निगम चुनाव में कम अंतर से हार गई है। राहुल की इस यात्रा के नवंबर के दूसरे सप्ताह में मध्यप्रदेश पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले ही पीएम मोदी का मध्यप्रदेश प्रवास का कार्यक्रम बन गया है।
पीएम मोदी के यह आयोजन है कतार में
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में करीब 13 महीने का समय ही बचा है। इसलिए भाजपा अलग-अलग वर्गों के मतदाताओं को लुभाने के लिए कई कार्यक्रमों का रोड मैप तैयार कर रही है। भाजपा ने पीएम मोदी के चेहरे को आगे रखकर ही चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है। मध्यप्रदेश में 17 सितंबर के प्रवास के बाद पीएम मोदी के आगामी चार कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर, प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अलावा इंदौर में निकट भविष्य में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिए भी सत्ता संगठन ने मोदी से समय मांगा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण केन-बेतवा लिंक परियोजना को भी मोदी के हाथ कराने की योजना बनाई गई है।
चीतों के साथ जन्मदिन मनाएंगे पीएम
प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन इस बार भी खास अंदाज में मनाया जाने वाला है। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो पालपुर नेशनल पार्क में 17 सितंबर को ही अफ्रीका से चीतों को लाया जा रहा है। करीब सत्तर साल बाद भारत में चीते आ रहे हैं और इस खास मौके पर मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा किए प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को कुनो राष्ट्रीय पार्क पहुंचेंगे और चीता परियोजना का उद्घाटन करेंगे। पीएम श्योपुर के कराहल में महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे।
सत्तर साल बाद भारत में चीतों को बसाने के लिए प्रोजेक्ट चीता बनाया गया है। इसके तहत मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में अफ्रीका से लाए चीतों को बसाया जा रहा है। पहले 15 अगस्त को चीते भारत आने वाले थे। लेकिन चिकित्सा जांच और अन्य समस्याओं के चलते तारीख टलती गई। चीता प्रोजेक्ट के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीतों को लाया जाना है। पांच साल में पचास चीतों को पूरे देश में बसाने की योजना है। शुरुआत में आठ चीते आने हैं, जिन्हें कूनो नेशनल पार्क में रखा जाएगा।