{"_id":"65a3b2fe7eff7bda5e0afb6d","slug":"macron-li-qiang-zelenskyy-to-take-part-in-wef-davos-meet-irani-vaishnaw-puri-to-represent-india-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"WEF: दावोस में जुटेंगे मैंक्रो, जेलेंस्की जैसे वैश्विक नेता, भारत की तरफ से तीन केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WEF: दावोस में जुटेंगे मैंक्रो, जेलेंस्की जैसे वैश्विक नेता, भारत की तरफ से तीन केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल
Sun, 14 Jan 2024 03:41 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दावोस
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, दावोस
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:41 PM IST
सार
दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भारत की तरफ से तीन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। वैश्विक नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
WEF
विस्तार
दावोस में होने वाली 54वीं विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में कई देशों के नेता शामिल होंगे। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व तीन केंद्रीय द्वारा किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी पांच दिवसीय टॉकथॉन में शामिल होंगे। वहीं वैश्विक नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी शामिल होंगे। डब्ल्यूईएफ ने कहा कि बैठक आर्थिक विकास, जलवायु कार्रवाई, ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और मानव विकास सहित सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देगी।
यूक्रेन-रूस युद्ध पर भी चर्चा की संभावनाएं
दावोस में होने वाली विश्व आर्थिक मंच(डब्ल्यूईएफ) की बैठक में यूक्रेन-रुस युद्ध पर चर्चा की भी संभावना है। साथ ही एक सत्र में इस्राइल से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की संभावना है। गौरतलब है कि विश्व आर्थिक मंच विश्वभर की स्थिति में सुधार के लिए सार्वजनिक-निजी सहयोग के लिए कए अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में काम करता है। डब्ल्यूईएफ के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे ने कहा कि इस बैठक में कई भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से आर्थिक विकास पर पड़ रहे असर पर बातचीत की संभावना हैं।
चुनावी माहौल के बीच भी पहुंचे रहे भारत के कई नेता- बोर्गे ब्रेंडे
'रीबिल्डिंग ट्रस्ट' थीम के तहत 15 से 19 जवनरी को होने वाली बैठक में भारत के तीन केंद्रीय मंत्री समेत कई नेता, उद्योगपति शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अश्विनी वैष्णव और हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और तेलंगाना के रेवंत रेड्डी और कर्नाटक के सिद्धारमैया भी विश्व आर्थिक मंच की इस बैठक में शिरकत करेंगे। डब्ल्यूईएफ के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे ने कहा कि भारत के कई मंत्री इस बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक में 40 से अधिक वित्त मंत्री और 16 केंद्रीय बैंक गवर्नर साथ ही विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला के साथ-साथ दुनिया भर के 30 व्यापार मंत्री भाग लेंगे।