फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   M Venkaiah Naidu says I should not talk about politics in vice-president responsibility

नए उत्तरदायित्व में मुझे राजनीति पर बात नहीं करनी चाहिए: नायडू

Wed, 09 Aug 2017 07:46 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Wed, 09 Aug 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
M Venkaiah Naidu says I should not talk about politics in vice-president responsibility
नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू - फोटो : india samwad

नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कहा कि इस नए उत्तरदायित्व में उन्हें राजनीति पर बात नहीं करनी चाहिए लेकिन इसका यह मतलब हरगिज नहीं है कि उन्हें जनता से जुड़े मुद्दों को नहीं उठाना चाहिए। नायडू ने यह भी कहा कि वह इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि एस राधाकृष्णन और जाकिर हुसैन जैसे उनके पूर्ववर्ती दिग्गजों ने उप राष्ट्रपति कार्यालय में किस प्रकार से काम किया।

विज्ञापन



उप राष्ट्रपति ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, "नए दायित्व :उप राष्ट्रपति: में मुझे राजनीति पर चर्चा नहीं करनी चाहिए । मुझे बोलने (राजनीति) का हक नहीं है और मैं बोलने भी नहीं जा रहा। लेकिन इसका यह मतलब हरगिज नहीं है कि किसी को लोगों के जीवन से जुडे और जनता के हितों से जुडे मुद्दों पर नहीं बोलना चाहिए।" नायडू ने कहा कि राज्यसभा का सभापति होने के नाते वह यह प्रयास करेंगे की सदन में रचनात्मक चर्चाएं होती रहें। उन्होंने कहा कि वह यह प्रयास करेंगे कि विपक्ष सहित सभी सदस्यों को बोलने का मौका मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं अध्ययन कर रहा हूं कि राधाकृष्णन ने किस प्रकार से कार्य किया, हिदायतुल्ला ने कैसे काम किया, जाकिर हुसैन ने क्या किया।" देश के कुछ खास वर्गों में निर्धनता, अशिक्षा, आर्थिक असमानता और भेदभाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि देश का एजेंडा विकास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हैदराबाद के साथ अपने चार दशक लंबे जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि 1980 की शुरुआत में जब वह विधानसभा सदस्य थे तो वह अविभाजित आंध्रप्रदेश की विधानसभा लाइब्रेरी में घंटों बैठा करते थे। नायडू ने हैदराबाद के पत्रकारों के साथ निकट संबध की बात स्वीकार की और कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी सफलता में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed