{"_id":"5a28fc5e4f1c1b97678c02c8","slug":"m-modi-said-on-rahul-gandhi-he-notice-baba-bholanath-not-ambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- उन्हें अंबेडकर नहीं बाबा भोलेनाथ आते हैं नजर ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- उन्हें अंबेडकर नहीं बाबा भोलेनाथ आते हैं नजर
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस को निशाने पर लिया। पीएम ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी के मंदिर दौरों पर भी तंज कसा। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनके योगदान को भुलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसे लोगों की कोशिश कामयाब नहीं होगी।
विज्ञापन
पढ़ें: 31 मार्च तक बढ़ सकती है मोबाइल नंबर, खातों को आधार से लिंक करवाने की तारीख
विज्ञापन
पीएम ने कहा कि अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर को बनाने का निर्णय 1992 में लिया गया था, लेकिन 23 साल तक कुछ नहीं हुआ। पीएम ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो राजनीतिक दल बाबा साहब का नाम लेकर वोट मांगते हैं, उन्हें शायद ये पता भी नहीं होगा। उन्हें आजकल बाबा साहब नहीं बाबा भोले ज्यादा नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: दलाई लामा बोले- पाकिस्तान से ज्यादा शांत देश है भारत, चीन भी करेगा फॉलो
वर्तमान सरकार बाबा साहब के जीवन से संबंधित स्थलों का निर्माण कर रही है, जिससे उनके योगदान को लंबे वक्त तक याद रखा जा सके। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि इस सरकार में योजनाओं में देरी को आपराधिक लापरवाही माना जाता है।