फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dalai Lama said, Indian tradition changed our way of life, China will follow

दलाई लामा बोले- पाकिस्तान से ज्यादा शांत देश है भारत, चीन भी करेगा फॉलो

Thu, 07 Dec 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 07 Dec 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Dalai Lama said, Indian tradition changed our way of life, China will follow
dalai lama - फोटो : Reuters

धर्मगुरू दलाई लामा ने भारत की प्राचीन सभ्यता की जमकर तारीफ की है। अंग्रेजी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर भारत नैतिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ता है तो चीन उसके साथ चलेगा। उन्होंने कहा कि चीन की सरकार को तिब्बत सभ्यता और भाषा का आदर करना चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: येरूशलम मामले पर बोला भारत- फिलिस्तीन पर हमारा स्टैंड कोई तीसरा देश तय नहीं करेगा
विज्ञापन


उन्होंने भारतीय सभ्यता की तारीफ करते हुए कहा कि इस सभ्यता ने हमारे जीने का ढंग बदला है और हमें इससे शांति मिली है, इसलिए मैं भारतीयों को कहता हूं कि सभ्यता के हिसाब से वो गुरू हैं और हम चेला हैं। दलाई लामा ने कहा कि उन्होंने नागासाकी और हिरोसिमा समेत कई युद्ध पीड़ित क्षेत्रों का जायजा लिया, जहां उन्होंने पाया कि समस्या की शुरुआत सेना का प्रयोग करने से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे केवल नकारात्मक संदेश जाता है और युद्ध की संभावना प्रबल हो जाती है। यही नकारात्मक संदेश माता-पिता और उनके बच्चों में भी जाता है। हमें बातचीत के जरिये एक-दूसरे के साथ इस दुनिया में रहना होगा। भले ही हम इसे पसंद करें या न करें। हमें एक शांत समाज का निर्माण करना होगा।

जिसके लिए हमें सबसे पहले आत्मिक शांति और बुद्धिमत्ता को स्थापित करना होगा।उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का जिक्र करते हुए कहा कि अभी मैं 82 साल का हूं और कुछ सालों तक ही और एक्टिव रहूंगा लेकिन उसके बाद थोड़ा मुश्किल है।

पढ़ें: चीन का आरोप- बॉर्डर पार कर उनकी सीमा में घुसा भारतीय ड्रोन, जताई आपत्ति

इसलिए नोबेल पुरस्कार विजेता होने के नाते मैंने ओबामा से कहा कि वह शांति और समरसता का प्रचार करेंगे। दलाई लामा ने कहा कि ओबामा ने मुझसे वादा किया कि वो भविष्य में इन बातों का प्रचार जरूर करेंगे।

भारत में अहिंसा का पढ़ाया जाता है पाठ- दलाई लामा

Dalai Lama said, Indian tradition changed our way of life, China will follow
dalai lama

दलाई ने कहा कि हजारों सालों से अहिंसा का जो पाठ भारत में पढ़ाया जाता है, इसकी वजह से भारत पाकिस्तान से ज्यादा शांत देश है। पाकिस्तान में मुस्लिमों की संख्या बहुत है लेकिन भारत में उससे भी कहीं ज्यादा, फिर भी भारत में ज्यादा शांति है। जबकि दोनों ही जगहों के लोग कुरान पढ़ते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत में अहिंसा का पाठ पढ़ाया जाता है। 

उन्होंने कहा कि जब भी उनके जीवन में कठिनाइयां आईं हैं, भारत की प्राचीन शिक्षा ने उन्हें मानसिक शांति प्रदान की है। मैंने भारतीयों से जीना सीखा है। उन्होंने कहा कि गुस्सा और दया हमारी भावनाओं का हिस्सा हैं। सकारात्मक और अच्छे कर्मों द्वारा हम इन भावनाओं पर नियंत्रण कर सकते हैं। 

समाधि और विपाशना जैसी 3 हजार पुरानी परंपरा के अभ्यास से हम इसे पा सकते हैं। क्योंकि शांत मन से शारीरिक हालत भी अच्छी रहती है। वैज्ञानिक कहते हैं कि डर और तनाव हमारी सेहत पर बहुत बुरा असर डालते हैं। 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति ईश्वरीय परंपरा पर आधारित है जबकि भारतीय परंपरा में सांख्य दर्शन, वैदिक दर्शन, न्याय विद्यालय, मिमांसा परंपरा, चरवाका विद्यालय, जैन धर्म और बौद्ध धर्म और हाल ही में सिख धर्म, ब्रह्मा कुमार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed