फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lt General Manoj Pande appointed as next Army Vice Chief to replace CP Mohanty news and updates

नियुक्ति: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे देश के अगले सेना उप प्रमुख, सरकार ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

Tue, 18 Jan 2022 07:14 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Jan 2022 07:14 PM IST
सार

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि जनरल पांडे के इस पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। 

विज्ञापन
Lt General Manoj Pande appointed as next Army Vice Chief to replace CP Mohanty news and updates
पूर्वी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के सुरक्षाबल बेसब्री से अपने नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। जनरल रावत के निधन के एक महीने बाद भी केंद्र सरकार नए सीडीएस को लेकर फैसला नहीं कर पाई है। हालांकि, इस खोज के बीच सरकार थलसेना में नियुक्तियों को जारी रख रही है। इसी कड़ी में केंद्र ने पूर्वी सेना की कमान संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को देश का अगला उप सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि जनरल पांडे के इस पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इसी के साथ जनरल पांडे उप सेना प्रमुख के तौर पर एक फरवरी से लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती की जगह लेंगे। जनरल मोहंती 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 
विज्ञापन


कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे?
जनरल पांडे को दिसंबर 1982 में कोर आफ इंजीनियर्स (द बॉम्बे सैपर्स) में नियुक्ति मिली थी। वे स्टाफ कालेज, केंबरली (ब्रिटेन) से ग्रेजुएट हैं। उन्होंने आर्मी वॉर कालेज महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कालेज (एनडीसी) में हायर कमांड कोर्स में हिस्सा लिया। देश के लिए अपनी 37 वर्षों की विशिष्ट सेवा के दौरान पांडे ने आपरेशन विजय और आपरेशन पराक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ले. जनरल पांडे ने 1 जून को पूर्वी सेना कमान के नए कमांडर (जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ) के रूप में कार्यभार संभाला था। यह कमान पूर्वोत्तर राज्यों सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रों में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रक्षा के लिए तैनात है। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे पूर्वी कमान के प्रमुख बनने से पहले अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed