{"_id":"5c691e7bbdec227389635dbb","slug":"loksabha-elections-2019-congress-to-provide-employment-and-give-unemployment-allowances-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुंबई में किया नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते का वादा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुंबई में किया नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते का वादा
Sun, 17 Feb 2019 02:29 PM IST
अजय सिंह
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
sanjay nirupam
कांग्रेस की मुंबई इकाई एक चुनावी अभियान शुरू करने की तैयारी में है जिसका लक्ष्य शहर के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और बेरोजगार लोगों को मासिक भत्ता देना है। इस अभियान के जरिए पार्टी लोगों तक संदेश पहुंचाएगी कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी सत्ता में आती है तो वह यह सभी वादे पूरे करेगी।
विज्ञापन
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने एक बयान में बताया कि ‘चलो वार्ड अभियान’ नामक यह कार्यक्रम देश में बढ़ती बेरोजगारी के आलोक में सोमवार से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि शहर की कांग्रेस इकाई इस योजना पर काम करना शुरू कर चुकी है और करीब छह लाख फॉर्म छपवा चुकी है।
विज्ञापन
निरुपम ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुंबई के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हर घर में जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी युवा इस फॉर्म को भरें। उन्होंने कहा कि जो यह फॉर्म भरेंगे उन्हें भत्ता कार्ड दिया जाएगा। अगर हम सत्ता में आए तो कार्ड धारकों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी नहीं तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। निरुपम ने बताया कि 18 से 40 साल के लोग बेरोगजारी भत्ता के पात्र होंगे।
विज्ञापन