फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha Election jam in sky Demand for helicopters increased for campaigning from January itself

आसमान में चुनावी जाम: हेलिकॉप्टर की 50 फीसदी तक बढ़ी मांग, अब मिलना हो रहा मुश्किल

Mon, 22 Apr 2024 07:18 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला रिसर्च डेस्क
अमर उजाला रिसर्च डेस्क Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 07:18 AM IST
सार

चुनाव के छह चरण और लोकसभा की कुल 543 में से लगभग 80 फीसदी सीटों पर मतदान होना रह गया है, इसलिए राजनीतिक दल कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election jam in sky Demand for helicopters increased for campaigning from January itself
चुनवी रैली के लिए हेलीकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का पहला चरण गुजर गया है। अब चुनाव के छह चरण और लोकसभा की कुल 543 में से लगभग 80 फीसदी सीटों पर मतदान होना रह गया है, इसलिए राजनीतिक दल कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें उनके मददगार उड़न खटोले यानी चार्टर विमान और हेलिकॉप्टर हैं। इसके चलते इनकी मांग में 40-50 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में पंजीकृत लगभग 130 व्यावसायिक विमान और इतनी ही संख्या में हेलीकॉप्टर हैं। जाहिर है कि मांग ज्यादा है और उपलब्धता कम।

विज्ञापन


नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि राजनीतिक दलों और व्यक्तिगत हैसियत पर विभिन्न नेताओं ने जनवरी और फरवरी में ही बातचीत कर ज्यादातर बुकिंग करा ली। व्यावसायिक विमान और हेलिकॉप्टर किराए पर देने वाले ऑपरेटरों में वीएसआर वेंचर्स, एयर चार्टर सर्विसेज और रिलायंस ट्रांसपोर्ट एंड ट्रेवल्स शामिल हैं।
विज्ञापन


देश में ऑपरेटरों ने अग्रिम बुकिंग बंद की
भारतीय विमानन नियामक निकाय नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने फिलहाल चुनाव प्रचार के लिए विदेश में पंजीकृत विमानों का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी है। इसलिए भारत में पंजीकृत व्यावसायिक विमानों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है। हाल यह है कि किराए पर विमान देने वाली कंपनियों के लिए मांग को पूरा करने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कंपनियां और व्यक्ति देश के भीतर और बाहर उड़ान भरने के लिए विदेश में पंजीकृत विमानों का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कई पाबंदियों का सामना करना पड़ता है, खासकर सैन्य वायु क्षेत्र में उड़ान भरने के लिए। चार्टर कंपनी को न सिर्फ विमान के लिए, बल्कि चालक दल के सदस्यों के लिए भी विशेष अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन कंपनियों या उद्योग समूह को भी विमान नहीं मिल रहे हैं। विमान की उपलब्धता अनिश्चित होने की वजह से ऑपरेटरों ने अग्रिम बुकिंग बंद कर दी है।

भाजपा ने 80% विमानों की बुकिंग की
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी भाजपा चार्टर विमानों और हेलिकॉप्टरों की बुकिंग में भी आगे है। नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर दो लोगों ने बताया कि भाजपा ने उपलब्ध विमानों में से 80 फीसदी की बुकिंग की है। विमानों को किराए पर लेने के लिए भाजपा की एक केंद्रीय व्यवस्था है। पार्टी ने ज्यादा विमान किराए पर लिए हैं, क्योंकि उसके वरिष्ठ नेताओं की संख्या ज्यादा है।

 

विमान                                        किराया
दसौ फॉल्कन 2000 ईएक्स 6.5
बीचक्रॉफ्ट सुपरकिंग एयर 250 2.75
हॉकर 850एक्सपी 4.5
सेसना एक्सेल 4.0
बॉम्बार्डियर लियरजेट 4.0

 

हेलिकॉप्टर किराया
अगस्ता (डबल इंजन) 109 3.5
अगस्ता (सिंगल इंजन)119 2.5
बेल 407 2.5


(नोट...किराया प्रति घंटे लाख रुपये में)

किराये में वृद्धि
हेरिटेज एविएशन के संस्थापक और सीईओ रोहित माथुर कहते हैं कि 2019 की तुलना में 2024 में किराया 50% तक बढ़ा है। इसकी एक वजह मांग के अनुपात में इनकी संख्या न बढ़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed