फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokpal appointed search panel to decide today

आज तय होगा लोकपाल चुनने वाला सर्च पैनल, पीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक

Thu, 19 Jul 2018 04:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 Jul 2018 04:18 AM IST
विज्ञापन
Lokpal appointed search panel to decide today

सरकारी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए होने वाली लोकपाल की नियुक्ति 19 जुलाई को एक कदम आगे बढ़ सकती है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 19 जुलाई को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में लोकपाल चयन समिति की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में 7 सदस्यीय सर्च पैनल का गठन किया जाएगा। सर्च पैनल लोकपाल और अन्य सदस्यों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश करेगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ से कहा कि सर्च पैनल लोकपाल की नियुक्ति की प्रक्रिया तय करेगा, जिसके बाद चयन समिति एक समयसीमा के भीतर लोकपाल के चेयरमैन और सदस्यों का चयन करेगी। मालूम हो कि चयन समिति में प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता और नामी विधिवेत्ता शामिल हैं। मई महीने में सरकार ने बताया था कि लोकपाल की नियुक्त करने वाली चयन समिति के नामी हस्ती के तौर पर वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी को नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ वकील पीपी राव की मृत्यु के बाद यह पद खाली था। 
विज्ञापन


जस्टिस गोगोई के साथ जस्टिस आर. बानुमाथी व नवीन सिन्हा की मौजूदगी वाली पीठ ने कहा कि चूंकि 19 जुलाई को बैठक प्रस्तावित है, लिहाजा फिलहाल हम कोई निर्देश पारित नहीं करना चाहते। अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी। साथ ही पीठ ने कहा कि उम्मीद है इस बार चयन समिति सर्च पैनल अवश्य तय कर लेगी और उसे एक निश्चित समय में प्रक्रिया तय करने का निर्देश देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमन कॉज नामक संगठन की याचिका पर चल रही सुनवाई में पिछली तारीख पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार में 10 दिन में यह बताने के लिए कहा था कि कब तक लोकपाल की नियुक्ति हो जाएगी। उधर, याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने आरोप लगाया कि सरकार शीर्ष न्यायालय की तरफ से पिछले साल 27 अप्रैल को लोकपाल की नियुक्ति का आदेश दिए जाने के बावजूद जानबूझ कर इस प्रक्रिया को टाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed